Breaking News

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1237 की मौत, 90 हजार के पास मृतकों की संख्या

अमेरिका | कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1237 लोगों की जान गई। इससे मरने वालों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण के मामलों की संख्या 14,93,630 हो गई है। इसके अलावा लातिन अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 4,654 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,22,877 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी से 119 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 15,046 हो गई है।
 
दुनिया के अन्य देशों की बात करें तो रूस में भी प्रकोप लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को यहां 9200 नए मामले आए।देश में अब तक 2,72,043 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 2,537 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राजधानी मॉस्को में करीब दो हजार लोगों ने स्वेच्छता से कोरोना की जांच कराई है।
वहीं, यूरोपीय महाद्वीप में अब तक संक्रमण से 17,60,921 लोग प्रभावित हुए हैं। महाद्वीप में स्पेन 2,76,505 मामलों के साथ पहले स्थान पर है। हालांकि, यूरोप में मौत के मामले में ब्रिटेन 34,466 मौतों के साथ पहले और कुल मिलाकर दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। इटली में 31,763 लोगों की मौत हुई है और 2,24,760 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्रांस में 1,79,506 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि और जर्मनी में 1,75,813 लोग इसकी चपेट में हैं।
See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचाग 19अगस्त2021 Jabalpur, IndiaDaily Panchang Today's Auspicious Panchang 19August2021 Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights