भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस हादसे में एक आयशर ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल (Crushed Three Labour) दिया. घटना में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत (Two Died) हो गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. एक्सीडेंट (Road Accident) की घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 100 गाड़ी ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज जारी है.
मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहे थे मजदूर
दरअसल गोरमी और मेहगांव इलाके के तीन युवक भिंड के लहार रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस से (पल्लेदारी) मजदूरी कर वापस अपने घर मेहगांव और गोरमी जा रहे थे. यात्रा शुरू करने के थोड़ी देर बाद आईटीआई के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित आयशर ट्रक ने मोटर बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस टक्कर में दो मजदूरों अली खान और मुश्ताक खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

ट्रक चालक मौक से फरार, पुलिस दे रही दबिश
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया यहां पर उसका इलाज जारी है. थाना भिंड देहात के टीआई शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि इस घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मजदूरों की मौत की घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

सागर ज़िले में 5 मज़दूरों की मौत और 15 लोग घायल
मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में 16 मई को बंडा के नज़दीक मज़दूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया. इसमें 5 मज़दूरों की मौत और 15 लोग घायल हो गए. मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. ट्रक में मजदूर अपने परिवार सहित सवार थे. इनमें बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी थे. बंडा से 20 किमी दूर बक्सवाहा के सेमरापुल के पास ये हादसा हुआ.

Users Today : 5
Users This Month : 49
Total Users : 233587
Views Today : 5
Views This Month : 74
Total views : 54833