Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंदौर में कोरोना संक्रमण से हर दिन दो की मौत, अब तक 89 की जा चुकी है जान

इंदौर. महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (Mahatama Gandhi Memorial Medical College) की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) के मुताबिक इंदौर में 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. वहीं, 1118 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. अब तक इंदौर जिले में 13,940 सैंपल की जांच की गई है. जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीजों की संख्या 1858 है. इंदौर जिले में हर रोज दो कोरोना मरीज की मौत हो रही है. इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार, जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से 89 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. डॉक्टर जड़िया ने बताया कि शनिवार को कोरोना की जंग जीतकर और पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके 159 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इस तरह जिले में अब तक 891 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं. वर्तमान में 878 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. डॉ. जड़िया ने बताया कि अब तक जिले में 1884 लोगों को विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया है.

See also  देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 56,342 हुई, अब तक 1,886 की मौत

कम हो रहा है इंदौर में कोरोना का असर
स्वास्थ्य विभाग के मेडीकल बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 973 सैंपल लिए गए लेकिन पहले से लिए सैंपलों को मिलाकर कुल 1196 सैंपलों की जांच की गई जिसमें से 1118 निगेटिव आए हैं. सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि सैंपल जांच की संख्या तो बढ़ी है लेकिन उनमें से पॉजिटिव मरीजों का आंकडा़ कम होता जा रहा है. ऐसे में कहा जा सकता की इंदौर में कोरोना का असर अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है. पिछले तीन दिन से मरीजों की दर में गिरावट आ रही है वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकडा़ बढ़ता जा रहा है. शहर में 30 लाख लोगों के सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब दुबारा से स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है जिससे इस बार कोई भी व्यक्ति स्क्रीनिग से छूट न पाए.

See also  देश में 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल, दिल्ली-मुंबई-चेन्नई अभी भी 'रेड'

महू में 5 दिन में 5 मौतें
इंदौर के महू में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है शनिवार को जिन दो मरीजों की मौत हुई वे दोनों ही महू के हैं. इनमें से एक मरीज संगीत मोहल्ला की 85 साल की महिला है, जिसकी मृत्यु 8 मई को हुई. महिला पिछले 24 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. वहीं महू के कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले 69 साल के एक पुरूष मरीज ने 9 मई को दम तोड़ दिया. 12 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. दोनों मौते इंदौर के अरविन्दो अस्पताल में हुईं हैं. इन दो मौतों के बाद महू में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है. पिछले दो दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या तो रूकी हुई है लेकिन पांच दिन में पांच लोगों की मौत ने प्रशासन को जरूर परेशान कर दिया है.

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  गधेरी के जंगल में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर खमरिया पुलिस की दबिश श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights