
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी प्रमुख मायावती ने को औरैया हादसे में मजदूरों की मौत को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकारियों द्वारा सीएम के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जिसकी वजह से औरैया में एक बड़ा हादसा हुआ।
मायवती ने कहा, ’ कल मुख्यमंत्री ने कहा था कि मजदूरों के भोजन, जाने और आश्रय की व्यवस्था करेंगे। दुख की बात ये है कि मुख्यमंत्री के जो दिशा-निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिसकी वजह से आज उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में बहुत बड़ा हादसा हुआ। अगर सरकार के अधिकारी उनके खाने पीने की व्यवस्था कर देते तो वह चाय की दुकान पर जाकर चाय क्यों लेते? तो वहां से ट्रक जा रहा था और उसने मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में लगभग 24 की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बहुत बड़ा हादसा हुआ ये।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करती हूं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। इस दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।’





Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



