
गुड़गांव । गुड़गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में काम करने वाली महिलाओं को जिला प्रशासन ने मारुति सुजुकी से 10 हजार मीटर कपड़ा दिलवाया है। यह कपड़ा कंपनी की ओर से जनरल मैनेजर कॉरपोरेट ऐंड गवर्नमेंट अफेयर्स जीपी चड्डा ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार को उनके कार्यालय में भेंट किया। कंपनी ने सीएसआर के तहत कपड़ा उपलब्ध करवाया है, जिससे डेढ़ लाख से अधिक मास्क बनाए जा सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी है। इस कपड़े से महिलाएं मास्क सिलकर देंगी, जो इनकी आजीविका में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि जिले में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविक मिशन के तहत लगभग 1250 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं जिनमें प्रत्येक में 10 से 20 महिलाएं सदस्य हैं। इस तरह लगभग 13,500 महिलाएं इन समूहों के साथ जुड़ी हुई हैं। पंवार ने बताया कि जिला में हीरो मोटो कॉर्प की ओर से भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से फेस मास्क तैयार करवाए जा रहे हैं। बनाने की एवज में 5 रुपए प्रति मास्क के हिसाब से राशि दी जा रही है।





Users Today : 4
Users This Month : 19
Total Users : 239397
Views Today : 4
Views This Month : 23
Total views : 62835



