नई दिल्ली । दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आप सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क 17 मई से खोल सकती है । इसके संकेत सीएम केजरीवाल ने दे दिए हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने पहले से ही नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि अधिकांश लोग बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के पक्ष में हैं, जो सख्त सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के साथ हैं, लोगों ने यह भी सुझाव दिया है कि महानगरों को सीमित तरीके से खोला जाना चाहिए। कई लोगों ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों सहित परिवहन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।
उन्होंने बताया कि डीटीसी के तहत लगभग 3,700 बसें और 2,300 करीब डीआईटीटीएस से सम्बंधित बसें लॉकडाउन से पहले शहर में चल रही थीं। फरवरी तक, 5,500 बसों में प्रति दिन लगभग 40 लाख लोग सवार होते थे। दिल्ली मेट्रो 389 किलोमीटर के नेटवर्क के साथ, प्रति दिन लगभग 60 लाख लोग यात्रा करते थे. मेट्रो नेटवर्क 285 स्टेशनों के साथ, दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ है।
वहीं, दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 22 मार्च से मेट्रो सेवा को पूरी तरह से बंद की थी । वर्तमान में शहर में 50 प्रतिशत बसें चल रही है, जिससे लोग आवश्यक सेवाओं के लिए बसों का उपयोग कर सकते हैं। उधर एक अधिकारी का कहना है कि हमने आम लोगों के लिए सेवाएं फिर से शुरू करने की तारीख तय नहीं की है। जब भी बसों को अनुमति दी जाएगी, उन पर कई प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जैसे बिना मास्क के प्रवेश न करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि। अधिकारी ने कहा कि डीटीसी बस यात्रा के दौरान टिकट जारी करने लिए कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित करेगा और हर यात्रा समाप्त होने पर बसों को सैनेटाइज करेगा।
See also न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सुरेश पटैल, एवं सीनियर मैनेजर विपिन पाण्डेय की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया 10-10 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित By manu Mishra 4 agust 2022
Powered by Inline Related Posts





Users Today : 7
Users This Month : 15
Total Users : 239393
Views Today : 8
Views This Month : 19
Total views : 62831



