Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चार राज्यों में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 70 फीसदी नए मामले यहीं से आए

नई दिल्ली । देश में कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में रोजाना बढ़ने वाले कुल नए मामलों में से 70 फीसदी यही से रिपोर्ट हो रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अकेले महाराष्ट्र में ही कोरोना के 40 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 11 फीसदी मामले सामने आए हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 10 फीसदी नए मामले दर्ज हुए। जबकि चौथे स्थान पर गुजरात है, जहां से आठ फीसदी नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। यानि इन चार राज्यों में ही 70 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के कुल 81,970 मामले सामने आ चुके हैं।
गोवा और छत्तीसगढ़ से भी आए कोरोना के नए मामले
कोरोना मुक्त हो चुके गोवा में शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले गोवा में सात मामले आए थे और सभी स्वस्थ हो चुके थे। लिहाजा यह राज्य कोरोना मुक्त हो चुका था। छत्तीसगढ़ में भी कई दिनों से कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। वहां भी कोरोना का एक मामला सामने आया है। यहां कुल 60 कोरोना मरीजों में से 56 मरीज ठीक हो चुके हैं।
देश में मरीजों के स्वस्थ्य होने की रफ्तार 34 फीसदी
देश में कुछ राज्यों में मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेज है, जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड शामिल हैं। इन राज्यों में स्वस्थ होने की रफ्तार 93 प्रतिशत से लेकर 53 प्रतिशत तक है।
See also  ब्रिटेन में एक जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, संक्रमण बढ़ा तो और सख्त की जाएंगी पाबंदियां : जॉनसन
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights