काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू के समीप देर रात मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके रात 11 बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केन्द्र राजधानी काठमांडू के 180 किलोमीटर पूर्व दोलखा जिले में था। भूकंप से फिलहाल जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके राजधानी और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप आने से घबराए लोग सड़कों पर निकल आए और उन्हें 2015 में आए विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो गईं जिसमें नौ हजार से अधिक लोग मारे गए थे।





Users Today : 0
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today :
Views This Month : 14
Total views : 59107



