Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

43 उड़ानों के जरिए अब तक 8503 भारतीय लौटे स्वदेश

नई दिल्ली । वंदे भारत मिशन के तहत 7 मई से अब तक 43 उड़ानों के जरिए 8503 भारतीयों की स्वदेश वापसी हो गई है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय विदेश मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर रहा है।
वंदे भारत मिशन भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के अब तक के सबसे बडे अभियानों में से एक है। एयर इंडिया अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर विदेशों में फंसे 14800 भारतीयों को वापस लाने के पहले चरण के तहत अमेरिका, ब्रिटेन, बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपीन्स, संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया सहित 12 देशों के लिए कुल 64 उड़ानों (एयर इंडिया द्वारा 42 और एआई एक्सप्रेस द्वारा 24) का संचालन कर रही है।
बाहरी देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए व्यापक स्तर पर चलाए गए इस अभियान के प्रत्येक चरण में सरकार और नगर विमानन महानिदेशालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा, स्वच्छता मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण और एयर इंडिया, चिकित्सा से जुडे इस बेहद संवेदनशील अभियान में विमान यात्रियों, चालक दल और ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
See also  मुंबई में सभी अस्पताल फुल, अब 5 स्टार होटलों में होगा कोरोना मरीजों का इलाज
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights