Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

वर्किंग कपल्स को वर्क फ्रॉम होम में कई मुश्किलें

नई दिल्ली । देश भर में जारी लॉकडाउन के कारण वर्किंग कपल्स को वर्क फ्रॉम होम में कई तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। पहले ऑफिस जाते वक्त दोनों के काम करने का शेड्यूल तय होता था लेकिन इन दिनों घर से काम करने की वजह से व्यवस्था थोड़ी बिगड़ गई है। कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े के मामले भी बहुत हद तक बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम और घर की जिम्मेदारियों से घिरे हैं तो आपको कुछ आसान से टिप्स अपनाने की जरूरत होती है। लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर पति-पत्नी घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काम करते वक्त अपनी प्रॉयोरिटीज सेट करनी होगी। दोनों को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि वह जब काम कर रहे हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें, जिससे उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ मिक्स न हो। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों इस बात को भी तय कर लें कि कब उन्हें थोड़ा-सा ब्रेक लेकर एक-दूसरे को समय देना है। 
वर्क फ्रॉम होम में इस समय कंपनी की तरफ से हर कर्मचारी से ज्यादा से ज्यादा काम लिया जा रहा है। 
ऐसे में किसी एक के लिए घर के काम को संभालना नामुमकिन है। ऐसी स्थिति में दोनों को आपस में बातचीत करके घर के काम का एक शेड्यूल तय कर लेना चाहिए। खाना बनाने से लेकर घर की साफ-सफाई करने की जिम्मेदारी आपस में बांट लें। ऐसा करने से दोनों को ही फायदे होंगे। ऑफिस के काम पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा और साथ ही पार्टनर के साथ झगड़े होने की गुंजाइश न के बराबर होगी। वर्क फ्रॉम होम के दौरान कई बार हो सकता है कि आपके पार्टनर के ऊपर काम का प्रेशर बढ़ जाए जिसके कारण वह अनजाने में आप पर गुस्सा तक कर जाएं। ऐसे हालातों में अपने पार्टनर को बुरा-भला कहने के बजाए उन्हें प्यार से हैंडल करें। उन्हें इस बात का एहसास दिलाएं कि ये केवल कुछ दिनों की परेशानी है और उसके बाद चीजें सामान्य हो जाएंगी। जब हम ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो वो सही समय पर खत्म हो जाता है। वहीं वर्क फ्रॉम होम के दौरान हम घंटो-घंटों सिस्टम के आगे बैठे रहते हैं फिर भी काम खत्म होने का नाम नहीं लेता। दरअसल ऐसा इसलिए है कि हम ऑफिस में भले ही अपने सहकर्मियों से बातचीत करें लेकिन हमारा पूरा फोकस हमारे काम पर होता है। वहीं वर्क फ्रॉम होम में ये चीजें फॉलो नहीं की जाती हैं।
ऐसे में आप दोनों को ही इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि जब आप काम कर रहे हों तो आपस में ज्यादा बातचीत न करें। वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोग न चाहते हुए भी मेंटली डिस्टर्ब हो रहे हैं, जिसकी भड़ास वो अपने पार्टनर पर निकाल रहे हैं। अगर दोनों में से किसी से कुछ गलती हो गई हो या सामने वाले ने कोई काम नहीं भी किया तो ऐसी छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा न करें। ऐसे में कोशिश यही करें कि दोनों ही लोग अपने-अपने गुस्से को शांत करके फिर से नई शुरुआत करें। मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है। इसी के चलते लोग घरों से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। आजकल ज्यादातर घरों में पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग होते हैं। दोनों ही लोग इस समय घर से अपना-अपना काम निपटा रहे हैं।
See also  दैनिक राशिफल आज का राशिफल मंगलवार, 27 जुलाई, 2021 Daily Horoscope Today's Horoscope , Tuesday July 27 2021 श्रमवीर भारत न्यूज़ /एस्ट्रोलॉजी वास्तु शास्त्र 27जुलाई2021/
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights