Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भाजपा सांसद के बिगड़े बोल, आतंकी हैं जमाती

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने तबलीगी जमात के सदस्यों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्यों ने पूरे देश में कोरोना फैलाया है, इसी वजह से आज स्थिति गंभीर हो गई है। कोरोनो वायरस फैलाने वाले सभी सदस्यों से आतंकवादियों की तरह निपटा जाना चाहिए। निषाद ने मांग की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार जमातियों के साथ सरकार को आतंकियों जैसा व्यवहार करना चाहिए। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद का यह बयान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उस नसीहत का भी विरोध करता है जिसमें कहा गया था कि कोरोना पर संभलकर बोलें और धर्म के आधार पर कोई बयान न दें। नड्डा के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी भी खुद ये कह चुके हैं कि कोरोना का कोई धर्म या जाति नहीं है। दरअसल, बीजेपी सांसद का बयान ऐसे समय में आया है जब मुजफ्फरपुर में कोरोना के मामले बढऩे शुरू हुए हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि मुजफ्फरपुर ग्रीन जोन में था, लेकिन यहां भी बाहरी लोगों के आने से कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं। बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की 700 के पार पहुंच चुकी है।
See also  सीबीएसई ने कहा- जरूर होंगी 10वीं 12वीं की परीक्षा, फैसले में कोई बदलाव नहीं
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights