Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिका और विश्व के तमाम नेताओं को कोरोना के फिर लौटने की आशंका

ह्यूस्टन । ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को कोरोना प्रकोप के जल्द फिर से लौटने की आशंका है लेकिन उन्होंने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। पूरी दुनिया में वायरस के प्रकोप के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश की जा रही है जहां वैश्विक नेता लॉकडाउन में छूट देने के साथ ही संक्रमण के दूसरे दौर के प्रति भी आगाह कर रहे हैं। राजकोषीय मंत्री स्टीवन मनूशिन ने अनुमान जताया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दूसरी छमाही में बेरोजगारी दर को कम कर मंदी से उबर जाएगी। पिछले हफ्ते और 32 लाख लोगों ने बेरोजगारी भत्तों के लिए आवेदन किया था इससे पिछले सात हफ्तों में इसतरह के लोगों की कुल संख्या 3.35 करोड़ हो गई है।
मनूशिन ने कहा,मेरे विचार उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन व्हाइट हाउस समर्थित कोरोना वायरस प्रतिमान तैयार करने वाले वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एक संस्थान के निदेशक ने कहा है कि कारोबारों को फिर से खोलने की कार्रवाई के 10 दिनों के भीतर ज्यादा मौतें और मामले सामने आ सकते हैं।जानकार डॉ क्रिस्टोफर मुर्रे ने कहा कि जहां मामले और मौत अनुमान से ज्यादा हो रहे हैं उनमें इलिनोइस, एरिजोना और कैलिफोर्निया शामिल हैं। जोखिम अब भी खत्म नहीं हुआ है, इसकी याद दिलाते हुए पेंस ने यह कदम तब उठाया है जब व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस कार्यबल के तीन सदस्य संक्रमित सहयोगी के साथ संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में चले गए थे।
ब्रिटेन में, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलने की घोषणा की है लेकिन नागरिकों से अब तक हुई प्रगति पर पानी नहीं फेरने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जो ऐसी नौकरी में हैं जो घर से नहीं की जा सकती उन्हें इस हफ्ते से “काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
 
See also  लॉकडाउन के तीसरे चरण में ढील से राज्य सरकारों की बढ़ी चिंता
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights