Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भोपाल में Corona पर ब्रेक लगाने के लिए हॉटस्पॉट इलाके में हर व्यक्ति की होगी जांच

भोपाल. राजधानी भोपाल में कोरोना (Coronavirus) पर ब्रेक लगाने के लिए टोटल स्कैनिंग (Total Scanning) के फार्मूले को अपनाया गया है. इस फार्मूले के तहत अब हॉट स्पॉट (Corona Hotspot) पर हर एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा. प्रशासन का दावा है कि ऐसा करने से कोरोना की चेन को जल्द तोड़ा जा सकेगा. भोपाल में अबतक 23 हजार सैंपल लिए गए जा चुके हैं. हर रोज 800 से 1500 रोजाना सैम्पल लिए जा रहे हैं. टोटल सेंपलिंग में स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.

हॉटस्पॉट इलाकों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान
टोटल स्कैनिंग के फार्मूले के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब कोरोना पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री के अनुसार उनके इलाके के हर एक व्यक्ति का सैंपल कलेक्ट कर रही है. इसके लिए प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती को बढ़ाया गया है. इसके साथ ही राजस्व अमला और दूसरे विभाग के अधिकारी भी उस इलाके का डाटा तैयार कर रहे हैं. हॉटस्पॉट इलाकों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी इलाके को 1 दिन में 2 बार या इससे ज्यादा बार सैनिटाइज करते हैं.

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर जलते हुये पटाखे फेंकने एवं पथराव करने वाले 3 के विरूद्ध किया एन.एस.ए. का वारंट जारी श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

जहांगीराबाद बना प्रदेश का सबसे हॉट स्पॉट
जहांगीराबाद, ऐशबाग, अशोका गार्डन, मंगलवारा, कोहेफिजा तलैया इलाके से सबसे ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं. जहांगीराबाद इलाका प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट वाला इलाका बन गया है. यहां पर हर रोज दूसरे इलाकों की तुलना में सबसे ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं. यहां पर सबसे ज्यादा कोरोना योद्धा तैनात हैं. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. इलाके में तीन स्तर पर बैरिकेड लगाकर रास्तों पर आवाजाही पर पूरी तरीके से रोक लगा दी गई है.

यहां अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है
यहां पर अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में प्रशासन बार-बार यहां पर लोगों से अपील कर रहा है कि वह खुद घरों से निकलकर सैंपल देने के लिए सामने आएं. इसके अलावा संक्रमण आगे ना फैले इसको लेकर नगर नगर निगम की टीम इलाके को लगातार सैनिटाइज कर रही है. लोगों तक इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की दवाएं वितरित की जा रही हैं.

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  निया शर्मा ने फाड़ डाली अपनी जीन्स, फोटोज देखकर उड़े फैंस के होश
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights