उखरी चौक , पाली मार्केट में उड़ाई जा रही निर्देशों की धज्जियां
जबलपुर । कोरोना वायरस के कारण हुई छुट्टियों में कई निजी स्कूलों में पढ़ाई ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही लॉक डाउन होने से परिजन बच्चों की किताबें वगैरह नहीं खरीद पाए थे। ऐसे में ई-लर्निंग में भी परेशानी हो रही है। वहीं किताबें मंगा चुके दुकानदारों का माल भी डंप पड़ा है। पुस्तक विक्रेताओं पिछले दिनों प्रशासन से किताबों की दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। शासन से निर्देशों में कहा गया था कि किताब विक्रेता घर तक किताबों को होम डिलिवरी कराएंगे। पर जबलपुर में इसके उलट उखरी चौक स्थित राधिका बुक पैलेस में आधी शटर उठाकर धड़ल्ले से लोगों को पुस्कतें दी जा रही हैं। मंगलवार की सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर एक अभिभावक दुकान के सामने खड़ा था और दुकान में मौजूद शख्स अंदर से किताबें निकालकर दे रहा था। इसके अलावा उखरी चौकी के समीप पाली मार्केट में स्थित कमल स्टेशनरी सेंटर में भी आधी शटर खोलकर पुस्तकें, कापियों की बिक्री की जा रही है। जबकि प्रशासन ने दो टूक कहा था कि कोई भी दुकान नहीं खुलनी चाहिए। इसके बाद भी दुकान खोलकर पुस्तकें बेची जाना शासन प्रशासन के निर्देशों की सरासर धज्जियां उड़ाना ही है।

Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820