
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ जुर्म (Crime) दर्ज किया गया है. रायपुर के सिविल लाइन पुलिस थाने में 11 मई की रात शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई. युवक कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढी की शिकायत पर से एफआईआर क्रमांक 200/2020 के तहत भादवि की धारा 153A,505(02) 298 के तहत संबित पात्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है. पात्रा पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर आपत्ति जनक पोस्ट ट्विटर पर शेयर करने का आरोप है.
सिविल लाइन में दर्ज प्रकरण के मुताबिक 10 मई को संबित पात्रा के ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर नेहरू और राजीव गांधी को भ्रष्ट कहने पर कांग्रेसियों ने शिकायत की है. प्रकरण के मुताबिक संबित पात्रा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा- नेहरू न होते तो कश्मीर की समस्या ही न होती. नेहरू ने ही कश्मीर की समस्या को जन्म दिया है. राजीव गांधी ने तो बोफोर्स की चोरी की. इसी पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है.
की जा रही है जांच
रायपुर के सिविल लाइन थाना प्रभारी शांतनु बेनर्जी ने बताया कि 11 मई की रात को युवा कांग्रेस के नेता की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की शिकायत है. शिकायत के बाद जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.





Users Today : 6
Users This Month : 216
Total Users : 237074
Views Today : 7
Views This Month : 332
Total views : 59810



