Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

4 ट्रेनों में होगी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी, ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेल्प लाइन नंबर भी जारी

रायपुर. लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मजदूर, छात्र व अन्य लोगों की वापसी की पहल राज्य सरकार ने शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों (Trains) को कन्फर्म कर दिया है. इन ट्रेनों में आने के लिए लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी ऐप (App) में एप्लाई करना होगा. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस ऐप का लिंक जारी कर किया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकट में पड़े लोगों अथवा चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को ही सफर की अनुमति होगी.राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो जहां पर हैं, वहां स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें. जिन्होंने घर वापसी के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. जैसे जैसे रेलवे और संबंधित राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी, ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. जहां ज्यादा लोग हैं, वहां अनुमति मिलने के बाद कई चरणों मे ट्रेन चलाई जाएगी.
पठानकोट से आएगी पहली ट्रेन
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन 4 ट्रेनों को कन्फर्म किया है उनमें पहली ट्रेन पठानकोट पंजाब से चांपा, दूसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर, तीसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर तथा चौथी ट्रेन विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर शामिल है. सरकार का दावा है कि इन ट्रेनों के बाद और ट्रेनें भी कन्फर्म की जाएंगी.
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया है-http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx है. इस लिंक में अप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे. इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 9109849992, 7587821800, 7587822800, 9685850444, 9109283986 तथा 8827773986 पर संपर्क किया जा सकता है. सरकार का दावा है कि इन हेल्प लाइन लिंक और नंबरों पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी.
 
See also  रेल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को ‎किया अंतिम संस्कार
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights