Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भाजपा ने 24 जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, किसे मिली नई जिम्मेदारी….देखिए सूची

भोपाल. भाजपा ने एक साल पहले बने जिलाध्यक्ष विकास वीरानी को हटाकर सुमित पचौरी को भोपाल शहर भाजपा की कमान दे दी है। भाजपा ने 24 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है, इसमें 22 को बदल दिया गया है। सिर्फ सतना में नरेंद्र त्रिपाठी और नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा को रिपीट किया गया है। इस सूची में युवा मोर्चा में रहे नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें गौरव रणदिवे, दिलीप पांडे, राजू यादव, गौरव सिरोठिया समेत कुछ नेता शामिल हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नियुक्तियों में युवाओं को मौका दिया है। ज्यादातर लोगों की उम्र 40 से 50 के बीच है। भाेपाल में थोड़ी खींचतान थी। दो दिन पहले जिले के पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, राम बंसल, जगदीश यादव और केवल मिश्रा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा से मुलाकात करके कहा था कि वीरानी को बदला जा रहा है तो नया जिलाध्यक्ष जिले की बाॅडी में से ही होना चाहिए। पार्टी स्तर पर रवींद्र यति के नाम की भी चर्चा हुई, लेकिन पचौरी के नाम पर सहमति बनी। 

सूची इस प्रकार है   
ग्वालियर शहर में कमल माखीजानी व ग्रामीण में कौशल शर्मा, सागर में गौरव सिरोठिया, टीकमगढ़ में अमित नूना, दमोह में प्रीतम लोधी, रीवा में डाॅ. अजय सिंह पटेल, सतना में नरेंद्र त्रिपाठी, शहडोल में कमल प्रताप सिंह,  उमरिया मेें दिलीप पांडे, सिवनी  में आलोक दुबे, नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा, भोपाल नगर में सुमित पचौरी, होशंगाबाद में माधव अग्रवाल, बैतूल में आदित्य शुक्ला, रायसेन में जयप्रकाश किरार, इंदौर नगर में गौरव रणदिवे व ग्रामीण में राजेश सोनकर, बुरहानपुर में मनोज लदवे, झाबुआ में लक्ष्मण नायक, धार में राजू यादव, आगर में गोविंद सिंह बरखेड़ी, देवास में राजीव खंडेलवाल, मंदसौर में नानालाल अठौलिया और नीमच में पवन पाटीदार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
See also  चाची भतीजे की गोली मारकर हत्या
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights