Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भोपाल का डेंजर जोन जहांगीराबाद जहां हुईं रिकॉर्ड 10 हज़ार सेम्पलिंग, हालात अब भी चिंताजनक

राजधानी भोपाल रेड जोन (red zone)में है. हर रोज शहर में कोरोना संक्रमित (corona) मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. शहर के दो क्षेत्र जहांगीराबाद और मंगलवारा ऐसे हॉटस्पॉट (hot spot) जोन बन चुके हैं जहां से हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. बच्चे हैं या फिर जवान या फिर कोई बुजुर्ग ही क्यों ना हों, करोना ने इस एरिया में अपना शिकार हर उम्र के व्यक्ति को बनाया है. हॉटस्पॉट होने के कारण प्रशासन लगातार यहां स्क्रीनिंग कर रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक नहीं हो रही है. यही वजह है कि चेन बढ़ने के कारण इन क्षेत्रों से लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं.
जहांगीराबाद में हुई सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग
यह पहला मौका है जब एक ही दिन में जहांगीराबाद क्षेत्र में इतने अधिक पॉजिटिव मरीज निकले हैं. इसमें कोहेफिजा थाने के आरक्षक की पत्नी और उनके आठ और नौ साल के दो छोटे बच्चे शामिल हैं. जबकि अन्य सभी लोग जहांगीराबाद के अहीरपुरा, चर्च रोड, बैंक कॉलोनी, बाजार क्षेत्र आदि जगहों के हैं.जहांगीराबाद शहर का ऐसा डेंजर जोन बन गया है, जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के पार हो चुकी है. कुल संक्रमितों के 18 प्रतिशत मरीज अकेले जहांगीराबाद क्षेत्र से ही हैं. प्रशासन ने जहांगीराबाद क्षेत्र को पहले ही सील कर दिया था बावजूद इसके यहां से रोजाना पॉजिटिव केस मिलते ही जा रहे हैं.इस क्षे्त्र में सबसे ज़्यादा 10 हजार सैंपल्स की जांच की गयी है.

मंगलवारा में संक्रमितों की संख्या 100 के पार
जहांगीराबाद के बाद मंगलवारा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग कोरोना कि गिरफ्त में आए हैं . पिछले दो दिन में इस इलाके में लगातार 14 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं.इससे पहले भी रोजाना पुराने भोपाल के इस इलाके में संक्रमित मरीज मिलते जा रहे थे. इसके बाद प्रशासन की आंखें खुलीं. मृतकों की सूची में दोलोग  मंगलवारा के ही थे. मृतकों के जीते जी उनके परिवार के लोग बड़ी संख्या में उनके संपर्क में आए थे. क्योंकि  रिपोर्ट बाद में आई और उनकी मौत पहले हो गई थी. इस वजह से संक्रमण का दायरा बढ़ता चला गया .मृतकों की अंत्येष्टि और शव यात्रा में शामिल होने के कारण इस इलाके के और भी लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं.
चेन बढ़ती जा रही है
अब हाल यह है कि संक्रमण की चेन क्षेत्र में बढ़ती जा रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही है.रोजाना बड़ी संख्या में यहां से लोग पॉजिटिव मिलते ही जा रहे हैं. पॉजिटिव मिल रहे केसों के साथ शहर का मंगलवारा क्षेत्र डेंजर जोन में काउंट होने लगा है. इस क्षेत्र से लगभग सौ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.
See also  शोपियां मुठभेड़ में तीसरा आतंकी भी ढ़ेर, आतंकियों के मरने की संख्या हुई 3
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights