Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अपडेट.…. औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 16 श्रमिकों की मौत, 3 घायल

मुंबई । औरंगाबाद जिले में सटाना के पास शुक्रवार तडक़े रेलवे पटरी पर आराम कर रहे 19 श्रमिकों को मालगाड़ी ने कुचल दिया, जिससे 16 श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में 3 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परभणी स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार को सुबह सवा पांच बजे हुई है।
औरंगाबाद के उप विभागिय पुलिस अधिकारी सूरज नेहुल ने बताया कि घटना में धर्मेंद्र सिंह (20), बृजेंद्र सिंह (20), निर्वेश सिंह (20), धन सिंह (25), प्रदीप सिंह, राज भवन, शिवदयाल सिंह, नेमसहाय सिंह, मुनिम सिंह, बुधराज सिंह, अच्छेलाल, रविंद्र सिंह सहित 16 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना में घायल तीन लोगों का इलाज परभणी स्थित रेलवे अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जालना जिले की एसआरजे. स्टील कंपनी में काम करने वाले मध्य प्रदेश के 19 श्रमिक एक साथ गांव जाने के लिए पैदल निकले थे। देर रात होने पर थकान की वजह से श्रमिक औरंगाबाद में बदनापुर और करमाड के बीच सटाना के पास रेलवे पटरी पर ही सो गए थे। शुक्रवार तडक़े मालगाड़ी औरंगाबाद की ओर जा रही थी, जिससे सभी मजदूर उस मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को मध्यप्रदेश के श्रमिकों के लिए भोपाल के लिए एक विशेष श्रमिक ट्रेन रवाना की गई थी। सभी श्रमिक इसी आशा में पैदल चलकर भुसावल स्टेशन पर पहुंचना चाहते थे लेकिन दिनभर चलने की वजह से सभी श्रमिक थक गए थे, जिससे सटाना के पास रेलवे पटरी पर ही सो गए थे। ऐसे में आज सुबह मालगाड़ी ने इन मजदूरों को कुचल दिया।
See also  बेड के लिए लड़े पड़े दो मरीज फिर कर दिया मर्डर
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights