वायुसेना के हेलीकॉप्टर की सिक्किम में इमरजेंसी लैंडिंग, एक घायल
गंगटोक । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण गुरुवार को सिक्किम में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। यह हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर नियमित वायु रखरखाव उड़ान के लिए छतेन से मुकुथांग जा रहा था।
आईएएफ का एक एमआई ‑17 हेलीकॉप्टर 6 कर्मियों के साथ सिक्किम में चटन से मुकुतांग के लिए नियमित हवाई रखरखाव के लिए जा रहा था। अचानक खराब मौसम के कारण हेलिपैड से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर आज सुबह 6.45 बजे आपात लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। हेलीकॉप्टर में 04 एयरक्रू सदस्य और 02 भारतीय सेना के जवान थे। सभी छह कर्मी सुरक्षित हैं। एक व्यक्ति घायल है।बचाव के लिए दो रिकवरी हेलिकॉप्टर और एक आर्मी ग्राउंड सर्च पार्टी मौके पर भेजी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।





Users Today : 9
Users This Month : 219
Total Users : 237077
Views Today : 13
Views This Month : 338
Total views : 59816



