Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एफबीआई ने किया अलर्ट, अमेरिका के आम चुनाव में हेरा-फेरी कर सकता हैं रुस

वाशिंगटन । अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई ने अलर्ट जारी किया है कि अमेरिकी चुनाव-2020 में रूस हेरा-फेरी करा सकता है।खबर के मुताबिक रूस चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स को सलाह देकर और प्रचार अभियान में हेरा-फेरी कर अमेरिका की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप की तैयारी कर रहा है। हालांकि मिले गोपनीय दस्तावेजों में इस बात का ज़िक्र नहीं है कि रूस कैसे इस साजिश को अंजाम देने वाला है। हालांकि इसमें पुराने आरोपों के आधार पर बताया गया है कि इनमें प्रत्याशियों और चुनाव अभियान को गोपनीय सलाह देना भी शामिल है। इसमें कहा गया कि अधिकारियों ने, ‘अमेरिका के खिलाफ रूस के इस प्रयास पर पहले गौर नहीं किया। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी एक शक्तिशाली कारोबारी के लिए काम करने वाले राजनीतिक रणनीतिकार कई अफ्रीकी देशों में राजनीतिक प्रचार अभियान में शामिल रहे हैं।
अलर्ट में कहा गया है कि कैसे ट्रंप प्रशासन के अधिकारी अमेरिकी चुनाव में रूस की ओर से भविष्य में किए जाने वाले हस्तक्षेप को लेकर लगातार आगाह करते रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 2016 में डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन पर मिली अपनी जीत में क्रेमलिन की संलिप्तता से इनकार करते रहे हैं। चूंकि यह मेमो कोरोना वायरस प्रकोप से पहले तैयार किया गया था इसकारण इसमें उन बातों का जिक्र नहीं है कि वैश्विक महामारी उन युक्तियों को कैसे प्रभावित कर सकती है जिनका प्रयोग रूस चुनाव में हस्तक्षेप के लिए कर सकता है। गृह सुरक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता ने सोमवार को इसपर तत्काल टिप्पणी नहीं की और एफबीआई की प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से ही इनकार कर दिया। 2020 के अमेरिकी चुनाव से पहले रूस की संभावित युक्तियां’ शीर्षक वाले इस दस्तावेज में किसी विशेष प्रत्याशी या अभियान का जिक्र नहीं है जिसको रूस मदद देने की कोशिश कर सकता है।
उधर, अमेरिका में इस मुद्दे पर बहस तेज होती जा रही है कि वैश्विक महामारी कोरोना का किस प्रकार सबसे बेहतर तरीके से मुकाबला कर तबाह हो चुकी अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जाए। 
See also  सेंट्रल विस्टा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाने से किया इनकार
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights