Breaking News

हंदवाड़ा में शहीदों को पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा-बलिदान नहीं भूलेंगे

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंक-रोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों समेत 5 जवानों के रविवार को शहीद होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि जवानों की वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने राष्ट्र के लिए अत्यंत समर्पण के साथ काम किया और हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए अथक परिश्रम किया। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना।’रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए इसे ‘बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा’ करार दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, ‘हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों की क्षति बेहद परेशान करने वाली और दर्द भरी है। इन्होंने आंतकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया और देश सेवा में बड़ा बलिदान दिया। हम इनकी बहादुरी और संघर्ष को कभी भुला नहीं पाएंगे।’ सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

See also  दैनिक पंचांग आॐ ज का पंचांग जानिए कौन से शुभ मुहूर्तहै28Jul2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights