Breaking News

मण्डला: फोन लगाओ जगह पर शराब पाओ, ठेकेदार के द्वारा शराब बेचने का नया तरीका

फोन लगाओ जगह पर शराब पाओ अब ठेकेदार के द्वारा शराब बेचने का नया तरीका फोन लगाओ दारू पाओ                       
        लाॅकड़ाउन के चलते जहाँ लोगो का निकलना बंद पर कोई बात नही एक फोन पर अपनी मनपंसद दारू आपको जगह में मिलेगी और कुचियाओ के द्वारा भी ठेकेदार गाँव गाँव बिकवा रहा है शराब ।       
( कोरोना वायरस का भय नहीं रूपये कमाने मैं व्यस्त है ठेकेदार औऱ कर्मचारी)
   मुख्यमंत्री के आदेशों की लगातार उड़ जा रही धज्जिया, आबकारी की मिलीभगत औऱ साठगांठ कर बिकवा रहे गली गली गांव गांव शराब,शिकायतो के बाद भी गहरी नींद में सो रहा आबकारी विभाग

WhatsApp%2BImage%2B2020-05-03%2Bat%2B4.23.35%2BPM

     मण्डला – नैनपुर – इन दिनों समूचा देश कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से जूझ रहा है और जनसमुदाय भी अपनी जान बचाने घर से नही निकल रहा है जान है तो जहान की धारणाओं को प्रबल रख शासन के द्वारा लागू लाॅकड़ाउन एवं धारा 144 के परिपालन मैं शासन, प्रशासन के सभी नियम-निर्देशों का अक्षर: पालन कर कोरोना वायरस को मात देने मैं लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ लॉग डाउन के चलते शासन के द्वारा देश प्रदेश की सभी देशी विदेशी शराब दुकानों को सीज (सील) कर दिया गया है किन्तु ठेकेदार ज्यादा की लालच में पीछे के दरवाजे एवं गोदाम से लॉग डाउन ओर रात का फायदा उठाते हुए शराब को नगर के मुहल्ले मुहल्ले से लेकर गाँव गाँव तक ठेकेदारों के द्वारा अवैध शराब पहुँचाया जा रहा है वही बेपरवाह होकर शासन प्रशासन के सभी नियम निर्देशों की खुलेआम धज्जिया उड़ाते हुए मन माफिक मूल्यों पर दारू की ब्रिकी धड़ल्ले से करवाई जा रही है ।

WhatsApp%2BImage%2B2020-05-03%2Bat%2B4.23.36%2BPM

          नैनपुर क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं इन दिनों ठेकेदारों के द्वारा शासन एवं प्रशासन के ऐसे सभी निर्देशों की खुली धज्जिया उठाते हुए अपने पुराने ठीहो वा किराना दुकानों मैं खुलेआम देशी विदेशी शराब की ब्रिकी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं । नैनपुर क्षैत्र के अधिकांश गाँवों मैं शाम ढलते ही इन दुकानों मैं शराब पीने वाले युवाओं की भीड़ स्पष्ट दिखाई दे रही है । शराब पीने वाले नौजवान युवाओं ने बताया है कि इन दिनों कोरोना वायरस का ड़र चारो तरफ व्यप्त है औऱ देशी विदेशी शराब दुकानें पूर्णतः बंद है वहीं ग्रामीण अंचलों मैं देशी विदेशी शराब  बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो रही है किन्तु जो शराब पहले 60 रूपये मैं मिलती थी वह आज 100 रूपये मैं तथा जो 100रूपये मैं आ रही थी वह 150 रूपये मैं प्राप्त हो रही है । ठेकेदार के द्वारा ही गाँव – गाँव शराब पहुँचाई जा रही है। इनकी शराब से भरी गाड़ी गाँवों मै रात औऱ प्रात: को पहुँच जाती है। शराब सप्लाई वाले वाहनो का नम्बर भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता है , बड़े ही चलाकी के साथ ठेकेदार आसानी से ग्रामीण अंचलों मैं कुचियाओ के पास अपनी शराब पहुँचा कर माला माल हो रहै है ।     

                          
आबकारी की मिलीभगत से फलफूल रहा अवैध शराब का कारोबार –          जिस तरह से नैनपुर नगर के 15 वार्डों एवं नगर से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बेधड़क बिना दहशत के ठेकेदार के द्वारा शराब की बिक्री उनके शागिर्द के द्वारा करवाई जा रही है इससे साफ साफ नजर आता है कि शराब ठेकेदार को शासन प्रशासन का तनिक भी डर या दहशत नहीं है आबकारी अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी आज तलक कोई भी कार्यवाही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुई है हमारे रेवांचल के संवाददाता के द्वारा जब आबकारी अधिकारी श्री मति इंदु उपाध्याय जी के मोबाईल न 9981713191 में अवैध शराब बिक्री की जानकारी दी गई कि अवैध रूप से शराब बिक्री चल रही है तो आबकारी अधिकारी के द्वारा कहा गया कि हम पूरी जानकारी लेकर आपको दो में बतलाते है और लेकिन आज 5 दिन बीतने के बाद भी न ही अधिकारी जांच के लिये आये और न ही अधिकारी कोई अता पता नहीं इतना ही नहीं शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदारों के द्वारा स्वयं की गाड़ियों से शराब पहुंचाई जा रही है जिसे देख कर लगता है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को सब पता है कि नगर एवं गांव में देसी अंग्रेजी शराब बेधड़क होकर बेची जा रही है औऱ अपना जेब गरम तो सब नरम इससे साफ नजर आता है कि कहीं ना कहीं इस अवैध काम में आबकारी विभाग भी ठेकेदार का पूर्ण रूप से साथ दे रही है.             
पुलिस के डर से शराब बेचने के नए-नए हथकंडे आजमा रहे ठेकेदार व इनके चेले –
        क्या कभी आपने ऑनलाइन शराब बेचना सुनना है पर यह सही है ऑनलाइन से मतलब है फोन लगाओ दारू पाओ घर पहुंच सुविधा लॉग डाउन के चलते युवाओं को झांसा दे उन्हें शराब देकर बिक़वाई जा रही है और ठेकेदार के द्वारा बेचने के नए-नए तरीके हथकंडे अपनाये भी जा रहे नैनपुर नगर में अब लोकल पुलिस के दहशत की वजह से केवल फोन पर दारू आना चालू हो गई है ठेकेदार की चेलो को द्वारा नैनपुर नगर में अपना नंबर बाँट दिया गया है उस नंबर पर फोन करने पर आपको तुरंत जहां पर आप हैं वहां पर दारू चाहे देशी हो चाहे विदेशी उपलब्ध हो जाएगी।
                                   
  लोगो के द्वारा की जा रही है लगातार शिकायतें।                                 वही सूत्रों का कहना है कि लोगो के द्वारा लगातार जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ग्रामीण के युवाओ एवं समाज सेवी कार्यकर्ताओ के द्वारा लिखित मैं इस बात की शिकायत भी अनेक बार की गई है पर आज तक कोई कार्यवाही न होने पर नगर,व ग्रामीण अंचलों मैं बेधड़क ठेकेदार के द्वारा बेची जा रही है वही नगर व ग्रामीण लोगो का कहना है कि देशी विदेशी शराब की बिक्री को जल्द से जल्द रोका जाये जिससे ग्रामीण अंचलों मैं शराबियो का जमघट और गम्भीर जघन्य  अपराधों की प्रवृतियो पर विराम लग सके। इन ग्राम में बड़े आसानी से उपलब्ध हो रही है शराब – मक्के , निवारी, ड़िढोरी, पाटासिहोरा, जामगाॅव, अलीपुर, पालासुन्दर, चिरईड़ोगरी, टाटरी, एवं अन्य ग्रामीण अंचलों मैं एव नैनपुर के लगभग सभी वार्डो में अनधिकृत तरीके से शराब की ब्रिकी की जानकारी मिड़िया को प्राप्त हो रही है ।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  फर्जी डिग्रीधारी दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights