Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका

जम्मू | दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समपर्ण करने के लिए कहा। बावजूद इसके आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं।बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलाबाग सिंह ने बुधवार को दो टूक कहा था कि आतंकवादियों के खिलाफ हमारा काउंटर टेररिस्ट ग्रिड अपने ऑपरेशन को जारी रखेगा। कोविड 19 महामारी के बीच इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। सुरक्षाबलों ने कोरोना से जंग के बीच पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ शानदार काम करते हुए घुसपैठ के अनेक प्रयासों को विफल किया है।डीजीपी ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से इस मोर्चे पर हमारे संघर्ष में कोई कमी नहीं आएगी। सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है परंतु सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण हम सीमाओं पर अलर्ट हैं। दूसरी ओर हमारे अधिकारी और जवान कोरोना से जंग में भी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं। वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहे हैं। हम विश्वास दिलाते हैं कि हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अनिल कपूर ने फिटनेस टिप्स किए साझा
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights