नई दिल्ली । लॉकडाउन हटने के बाद जब विमान सेवा दोबारा शुरू होगी तो हवाई यात्रियों को अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट लेकर चलना पड़ सकता है। साथ ही, उन्हें यात्रा के दौरान मास्क, ग्लव्स और डिस्पोजेबल कैप पहनने पड़ सकते हैं और एयरपोर्ट पर उनके शरीर का तापमान भी चेक किया जाएगा। सरकार ने एक टेक्निकल कमेटी बनाई है, जो हवाई सेवाओं और यात्रियों के माना जा रहा है कि कमिटी कोरोना वायरस का प्रसार सीमित करने के लिए जो सिफारिशें करेगी, उसमें ये बातें शामिल होंगी। कमेटी फ्लाइट्स की मिडल सीट पर भी बुकिंग लेने की इजाजत दे सकती है, जो एयरलाइन कंपनियों के लिए बड़ी राहत होगी। लॉकडाउन लागू होने से पहले सरकार ने मिडल सीट खाली रखने का आदेश दिया था, जिसका सभी एयरलाइन कंपनियों ने यह कहते हुए विरोध किया था कि इससे उनकी आमदनी पर असर पड़ेगा।
मिडल सीट रहेगी खाली
एयरलाइन कंपनियों ने मिडल सीट खाली रखने के भारत सरकार के आदेश पर आपत्ति जताई थी। हालांकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि चीन में विमान के अंदर सोशल डिस्टैंसिंग बरकरार रखने के लिए विमानन कंपनियां मिडल सीट खाली रखकर उड़ान भर रही हैं। एक सीनियर एयरलाइन एग्जिक्यूटिव ने ईटी को बताया, सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के तहत सुरक्षित फ्लाइट वही होगी, जो 33 फीसदी यात्री क्षमता के साथ उड़ान भरेगी। मिडल सीट खाली रखने का सुझाव एयरलाइन कंपनियों के लिए सही नहीं है। इसके उन पर भारी वित्तीय दबाव पड़ सकता है।






Users Today : 4
Users This Month : 214
Total Users : 237072
Views Today : 4
Views This Month : 329
Total views : 59807



