Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शोपियां मुठभेड़ में तीसरा आतंकी भी ढ़ेर, आतंकियों के मरने की संख्या हुई 3

शोपियां । शोपियां जिले के जैनपोरा के मेल्होरा क्षेत्र में मंगलवार की शाम से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। इसके साथ ही आतंकियों की मरने की संख्या तीन हो गई है।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मंगलवार की शाम को ही मार गिराया था। इसके बाद तीसरे आतंकी की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी था। मंगलवार पूरी रात चले तलाशी अभियान में बुधवार की सुबह एक बार फिर तीसरे आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अंतत: तीसरा आतंकी भी मारा गया।
दरअसल, सुरक्षाबलों को जिले के जैनपोरा के मेल्होरा क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेना की 55 आर.आर, पुलिस, सीआरपीएफ की 178 और 179 बटालियन के जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मंगलवार की शाम दो आतंकियों को मार गिराया था। तीसरे आतंकी को मार गिराने के लिए पूरा रात सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी था। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और तीसरे आतंकी के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी को भी मार गिराया। क्षेत्र में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचाग 17अगस्त2021 Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights