Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बांग्लादेशी चित्रकार होंगे राष्ट्रपति भवन के मेहमान

नई दिल्ली। बांग्लादेश के मशहूर चित्रकार शहाबुद्दीन अहमद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आर्टिस्ट इन-रेजीडेंस कार्यक्रम के तहत पहले विदेशी मेहमान कलाकार होंगे। वह 18 से 22 फरवरी (पांच दिन) तक राष्ट्रपति भवन में रहेंगे। इस दौरान वहां उनके चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
शहाबुद्दीन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चित्रकार हैं। उनके द्वारा गांधीजी और शेख मुजीबुर्रहमान की बनाई तस्वीर बहुत लोकप्रिय हुई है। रवींद्रनाथ टैगोर और मदर टेरेसा को प्रेरणास्रोत मानने वाले शहाबुद्दीन बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भी सक्रिय रहे थे। वह बांग्लादेश की स्वतंत्रता में मुख्य निभाने वाले संगठन मुक्ति वाहिनी में प्लाटून कमांडर भी रहे थे। वह तत्कालीन पाकिस्तान रेडियो की छत पर 16 दिसंबर, 1971 को बांग्लादेशी झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति थे।
राष्ट्रपति भवन की आर्ट गैलरी में ‘शांति’ नाम से उनके चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कलाकारों को अनुकूल माहौल प्रदान करने के प्रयास के तहत 11 दिसंबर, 2013 को इन-रेजीडेंस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत जोगन चौधरी, परेश मैती और जयश्री बर्मन राष्ट्रपति भवन के मेहमान बन चुके हैं।
शहाबुद्दीन द्वारा बनाए गए चित्र दुनिया के मशहूर संग्रहालयों में रखे गए हैं। ये चित्र बोर्ग-एन-ब्रेस (फ्रांस), नेशनल म्यूजियम ऑफ बुल्गारिया, ओलंपिक म्यूजियम ऑफ लुसाने, सियोल ओलंपिक म्यूजियम, नेशनल म्यूजियम ऑफ ताइवान, बांग्लादेश नेशनल म्यूजियम आदि में मौजूद हैं।
See also  दुबई से 65 लाख के सोने पर बैठकर आया:इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ाया राजस्थान का शख्स; फ्लाइट में सीट के नीचे छिपाया सवा किलो सोना By manu Mishra 11, July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights