Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जेल से भागने की कोशिश करे कैदी तो गोली मार दो: एडीजी

मध्य प्रदेश में बढ़ती जेल ब्रेक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से जेल विभाग ने भागने की कोशिश करने वाले कैदियों को गोली मारने के आदेश जारी किए हैं.
मुरैना जेल ब्रेक के बाद दौरा करने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल (एडीजी) गाजीराम मीणा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा, “जो भी कैदी जेल से फरार होने के लिए दरवाजा तोड़ते हुए, दीवार में छेद करते और दीवार फांदने की कोशिश करते पाया जाएगा, उसे जेल सुरक्षाकर्मी गोली मार देंगे, इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं.”
उन्होंने आगे बताया कि इस आदेश के बाद जेल के अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जेल ब्रेक करते कैदियों को गोली मारने का निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है. इस आदेश पर प्रभावी तौर पर अमल किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें 

मध्य प्रदेश में भाजपा का दामन हो रहा दागदार

मुरैना जेल से सोमवार की दोपहर को दो कैदी अनिल राठौर और ओम प्रकाश जाटव के दीवार में सुराख कर भागने में सफल हुए थे. इस मामले में जेलर व चार जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. मंगलवार को जेल का मुआयना करने पहुंचे मीणा ने दो कैदियों के फरार होने के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का एलान किया.
उन्होंने बताया कि एसआईटी में तीन सदस्य होंगे, जिसमें ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, उज्जैन जेल के अधीक्षक सुनील शर्मा और क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) प्रदीप सिंह तोमर शामिल होंगे.
See also  मैं   भाई बोल रहा हूँ  मुंबई  से :डेढ़ करोड़ रुपए दो, नही तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे, मार्बल कारोबारी को मिली धमकी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights