अंशाई लाल के निर्देशन में बनी फिल्म फिलौरी मे अनुष्का शर्मा भूत का किरदार निभा रही हैं।आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अभिनेता दलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा के अलावा मेहरीन कौर भी मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं, फिल्म में अनुष्का के अलावा पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की जोड़ी दिखाई देगी।
कैसी फिल्म है फिलौरी:-
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी फिल्म फिलौरी दर्शकों को सामने लेकर आ रही हैं।
फिलौरी का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है, फिलौरी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म की कहानी पंजाब के फिलौर की है, इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है।
क्लीन स्लेट फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा एक भूतनी के रोल में नजर आएंगी, जिसकी आखिरी इच्छा अधूरी रह जाती है और वह भूत बनकर भटक रही है।
फिल्म के हीरो को अनुष्का की आत्मा दिखाई देती है।
फिल्म में ट्रेलर में अनुष्का गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं।
यह फिल्म 24 मार्च को भारतीय के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पिछले साल उनकी फिल्म सुल्तान और ए दिल है मुश्किल ने बॉक्स अॉफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
अनुष्का शर्मा अपने भाई करनेश के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिलौरी रोमांटिक कॉमेडी होने के बावजूद ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा।बता दें कि अनुष्का बॉलीवुड की टॉप हिरोइनों में से एक हैं।






Users Today : 19
Users This Month : 209
Total Users : 237067
Views Today : 21
Views This Month : 323
Total views : 59801



