Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही, लूट करने वाले आरोपी चंद घंटों में पकड़े गये, छीने हुये नगद 1500 रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल जप्त

थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही, लूट करने वाले आरोपी चंद घंटों में पकड़े गये, छीने हुये नगद 1500 रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल जप्त




थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही, लूट करने वाले आरोपी चंद घंटों में पकड़े गये, छीने हुये नगद 1500 रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल जप्त

थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही, लूट करने वाले आरोपी चंद घंटों में पकड़े गये, छीने हुये नगद 1500 रूपये, घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 कारतूस, 1 चाकू, 1 मोटर सायकिल जप्त

थाना माढोताल अपराध क्रमांक 545/22 धारा 394 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*
1- सिकंदर चौधरी पिता स्व.प्रेमलाल चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी चंडालभाटा थाना गोहलपुर
2- टिर्री उर्फ राहुल रैकवार पिता राजू रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी महाराजपुर अधारताल

*जप्ती -* घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, 1 पिस्टल व 1 जिंदा कारतूस तथा मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एमटी 2393 एवं छीने हुये नगद 1500 रूपये जप्त

*घटना विवरण -* थाना माढ़ोताल में दिनांक 9-9-22 की रात्रि में आईटीआई के सामने एमपी ऑन लाईन की दुकान में लूट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को एमपीऑन लाईन की दुकान का संचालक अपने भाई के साथ एक लुटेरे को पकडे हुये था जिसे अभिरक्षा में लेते हुये थाने लाया गया।

अंकुर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती आईटीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी संस्कारधानी ग्रुप के नाम से एमपी आनलाईन की दुकान आईटीआई के सामने फर्स्ट फ्लोर मे है दिनंाक 9-9-22 की रात लगभग 9-30 बजे वह अपनी दुकान में था एवं अपने भाई अंकित साहू से फोन पर बात कर रहा था उसी समय 2 अज्ञात लड़के दुकान पर मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर आये और दुकान के बाहर खड़े होकर बोले कि पैसे निकलवाना है, उसने बोला ठीक है निकल जायेंगे तो दोनों लड़के अंदर आये और आते ही एक लड़का जिसने सफेद चितकबरी शर्ट पहना हुआ था पिस्टल निकाला एवं एक अन्य लड़का जो नारंगी रंग की शर्ट पहने था के हाथ में चाकू था दोनोे बोले कि पैसे निकालो कितने पैसे रखे हो, उसने जेब में रखे डेढ़-दो हजार रूपये निकाले तो उन्हौंने उसके हाथ से पैसे छीन लिये, फिर दोनों मिलकर उसकी दुकान की तलाशी लेने लगे एंव दुकान में तोड़फोड़ की तथा तथा दुकान में रखे 2 मानीटर एवं प्रिंटर नीचे गिरा दिये, जिसके बाद गल्ले में कुछ पैसे रख्ेा हुये थे वह पैसे भी निकाल लिये , उसका भाई अंकित साहू आ गया एवं बीच बचाव किया, हम दोनो ने मिलकर नारंगी रंग की शर्ट एंव क्रीम कलर की पेंट पहने वाले लड़के को पकड़ लिया जिसने चाकू से हमलाकर उसके भाई के हाथ में चोट पहॅुचा दी दूसरा लडका क्रीम चितकबरी शर्ट एवं काले रंग की जींस पहने था जो दुकान से बाहर निकलकर पिस्टल से 2-3 फायर किया एवं वहां से भाग गया। वह दोनों लड़कों केा नही जानता है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 545/22 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकडे गये लुटेरे ने नाम पता पूछने पर अपना नाम सिकंदर चौधरी पिता स्व.प्रेमलाल चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी चंडालभाटा थाना गोहलपुर तथा भागने वाले साथी का नाम राहुल रैकवार निवासी हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी के पास महाराजपुर थाना अधारताल होना बताते हुये बताया कि उसने अपने साथी टिर्री उर्फ राहुल रैकवार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। तलाशी लेने पर आरोपी सिकंदर चौधरी एक चाकू रखे मिला । आरोपी सिंकंदर चौधरी से चाकू एवं छीने हुये रूपयों में से नगद 500 रूपये जप्त करते हुये भागे हुये आरोपी को तलाश करते हुये महराजपुर में आरोपी के घर मे दबिश देते हुये आरोपी टिर्री उर्फ राहुल रैकवार पिता राजू रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी के पास महाराजपुर थाना अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

See also  12 साल में एक बार खिलता है केरल का यह खूबसूरत फूल,

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर में दबिश देते हुये आरोपी टिर्री उर्फ राहुल रैकवार पिता राजू रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड पानी की टंकी के पास महाराजपुर थाना अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त पिस्टल व छीने हुये नगद 1 हजार रुपए जप्त करते हुये थाना लाया गया।
दोनो आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*उल्लेखनीय भूमिका-* फरार लुटेरे को पकड़ने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरक्षक शिवगोपाल गुप्ता, नीलेश पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक बसोरीलाल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर, आरक्षक शशिप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही ।

See also  पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नि ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपी पति को पुलिस?

ज़रूर पड़े 👉जैन मंदिर में बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा:बच्चा चिल्लाता रहा… अंकलजी बचा लो; पुजारी चोरी का आरोप लगाकर पीटता रहा

ज़रूर देखे 👉दाऊद के राइटहैंड रियाज भाटी का दोस्त है..जबलपुर का बिशप:मुंबई में 3 करोड़ में किया जिमखाने का सौदा, 35 केस में है आरोपी

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights