Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

MP News: पेड़ों की जड़ों और सुखी लकड़ियों से बनाई महाकाल की प्रतिमा,10 फीट ऊंचे शिवजी को देखने पहुंच रहे लोग By manu Mishra 24July 2022

 MP News: पेड़ों की जड़ों और सुखी लकड़ियों से बनाई महाकाल की प्रतिमा,10 फीट ऊंचे शिवजी को देखने पहुंच रहे लोग

By manu Mishra 24July 2022

MP News: पेड़ों की जड़ों और सुखी लकड़ियों से बनाई महाकाल की प्रतिमा,10 फीट ऊंचे शिवजी को देखने पहुंच रहे लोग  By manu Mishra 24July 2022


मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शिवभक्ती में डूबे एक कलाकार ने पेड़ की जटाओं और सूखी लकड़ियों से बाबा महाकाल की प्रतिमा का निर्माण किया है। करीब 10 फीट ऊंची यह विशाल शिव प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है दूर-दूर से लोग इस प्रतिमा को देखने आ रहे हैं। और प्रतिमा बनाने वाले कलाकार ऋषभ कश्यप की तारीफ कर रहे हैं।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

महाकाल की प्रतिमा बनाने वाले स्थानीय कलाकार ऋषभ ने बरगद के पेड़ की जटाओं और सूखी लकड़ियों से महाकाल की प्रतिमा बनाई है। सावन के महीने में घर-घर में शिव आराधना की जा रही है। शिव भक्ती में डूबे ऋषभ ने भी प्राकृतिक सामग्रियों से भगवान महाकाल की प्रतिमा बना अपनी आस्था व्यक्त की है। सिवनी शहर के लगभग 2000 साल पुराने प्रसिद्ध और प्राचीन मठ मंदिर में पेड़ों की बेला, डाली और लकड़ियों से बाबा महाकाल की सुंदर प्रतिमा का निर्माण किया है, प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

See also  Mpnews Jabalpur न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में हॅास्पिटल संचालक एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार 1 डाक्टर ताला उमरिया से गिरफ्तार By manu Mishra 3agust 2022

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

कलाकार ऋषभ ने बताया कि भगवान शिव की कलाकृति बनाने के लिए सबसे पहले एक गड्ढा खोदा। इसके बाद पेड़ से काटकर लाई गई टहनी को उसमें खड़ाकर मिट्टी से भर दिया। बीते दिनों आई आंधी में उसने सहयोगी के साथ लकडिय़ों को एकत्र किया था। उसको टहनी से जोडऩे के बाद उसमें जंगल से लाई गई बरगद की जड़, टोकनी और अन्य सामानों का उपयोग कर भोलेनाथ और नाग की आकृति तैयार कर दी। भगवान भोलेनाथ की आकृति को देखने के लिए शहर भर के लोग मठ मंदिर पहुंच रहे हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights