Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जरूर जाने बार‍िश में गर्मगर्म भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न पीएं पानी, जान‍िए बड़े नुकसान By pandit manu Mishra 20 जुलाई22

 जरूर  जाने बार‍िश में गर्मगर्म भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न पीएं पानी,
जान‍िए बड़े नुकसान

By pandit manu Mishra 20 जुलाई22

जरूर  जाने बार‍िश में गर्मगर्म भुट्टा खाने के बाद भूलकर भी न पीएं पानी, जान‍िए बड़े नुकसान By pandit manu Mishra 20 जुलाई22


बार‍िश की ठंडी-ठंडी बौछारों के साथ गर्म-गर्म भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता हैं। बार‍िश के द‍िनों में सड़क किनारे गर्म-गर्म भुट्टा की खुश्‍बू से ही जी ललचाने लगता हैं। बार‍िश में भुट्टा खाने की तलब भी बढ़ जाती है। जहां कुछ लोगों को चटनी के साथ भुना भुट्टा खाना पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोग उबला हुआ भुट्टा चाव से खाते हैं।

भुट्टा स्‍वाद के अलावा सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद होता है लेकिन भुट्टा खाने के बाद की एक छोटी सी गलती सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। दरअसल भुट्टा खाने के फौरन बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाह‍िए, इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। पाचन क्रिया पर पड़ता है असर

See also  सिहोरा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआड़ी गिरफ्तार, 3 जुआ खिलवाने वालों की तलाश, 31 हजार 750 रूपये, 5 मोबाईल एवं 1 मोटर सायकिल जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे

कई बार आपने देखा होगा भुट्टा खाने के बाद कई लोग पेट फूलने और दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि अक्सर लोग भुट्टा खाने के बाद पानी पी लेते हैं, जिसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

ब्‍लोटिंग की समस्‍या

भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से मक्के में मौजूद कार्बोस और स्टार्च पानी से मिल जाते है जिससे पेट में गैस रूक जाती है। जिस वजह से कई बार लोगों को एसिडिटी, पेट फूलना और गंभीर पेट दर्द की शिकायत होती है।

See also  आंखों का रेटिना खराब कर सकता है सूर्य ग्रहण:4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा, वेदशाला में सोलर फिल्टर युक्त चश्मों से देखें ग्रहण

इतनी देर तक पानी पीने से बनाएं दूरी

अगली बार जब कभी भुट्टा खाएं तो ध्यान रखें कि कम से कम 45 मिनट से पहले पानी न पिएं। इसके अलावा मॉनसून के वक्त हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है। जिस वजह से हमारा शरीर जल्दी ही मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन की चपेट में आ जाता है।

ताजा भुट्टा ही खाएं

बार‍िश के द‍िनों में पेट का संक्रमण बहुत तेजी से आपको पकड़ लेता है। भुट्टा खाते समय ध्यान रखें कि भुट्टा ताजा और गर्म होना चाहिए। अपने सामने ही भुट्टा भुनवाकर उसी समय खाएं। रखा हुआ भुट्टा खाने से बचें। रखा हुआ भुट्टा खाने से आपको पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अशोक के पेड़ के 13 फायदे और नुकसान
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights