Breaking News

जूनियर डॉक्टरों की हुई गिरफ्तारी:नाराज जूडा ने थाने का किया घेराव, रात भर चला प्रदर्शन By manu Mishra 19July2022

जूनियर डॉक्टरों की हुई गिरफ्तारी:नाराज जूडा ने थाने का किया घेराव, रात भर चला प्रदर्शन

By manu Mishra 19July2022

जूनियर डॉक्टरों की हुई गिरफ्तारी:नाराज जूडा ने थाने का किया घेराव, रात भर चला प्रदर्शन By manu Mishra 19July2022


      नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 4 दिन पहले दवा छिड़काव को लेकर नगर निगम मलेरिया उन्मूलन के कर्मचारियों के साथ जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट कर दी थी। शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया। यह जानकारी जैसे ही छात्रावास में रहने वाले जूनियर डॉक्टरों को लगी तो उन्होंने गढ़ा थाने का घेराव कर दिया।

      बिना किसी सबूत के क्यों पकड़ा गया जूडा को

      गढ़ा थाने का घेराव कर रहे जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि मेडिकल छात्रावास से जिन छात्रों को गढ़ा थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है उनके खिलाफ किसी भी तरह का सबूत नहीं है इसके बावजूद भी उन्हें छात्रावास से पकड़ कर थाने लाया गया है। प्रदर्शन कर रहे जूड़ा का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के डीन, वार्डन को जानकारी दिए बिना ही जूनियर डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है जो कि सही नही है।

      See also  दारू पीकर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा:पहले बाईक सवार को मारी टक्कर, फिर पुलिसकर्मी को बोली तू चल यँहा से,वीडियो वायरल By manu Mishra shramveerbharat news 23 ,8,2022

      X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

      जूडा ने दी चेतावनी

      जूनियर डॉक्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में गढ़ा थाने का घेराव कर मेडिकल छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर बिना किसी सबूत के पुलिस कार्रवाई करती है तो यह पुलिस के लिए ठीक नही होगा। जूड़ा डॉक्टर शुभांश शर्मा ने आरोप लगाया कि बिना किसी सबूत के हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने जिन जूनियर डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है हम उसका विरोध करते है, पुलिस अगर हिम्मत है तो लाठीचार्ज कर दे।

      पुलिस की कार्रवाई को होने दे शांति से

      गढ़ा थाने का घेराव कर रहे जूड़ा को पुलिस लगातार समझाती रही की पुलिस की कार्यवाही में दखल ना दें। पर जूड़ा थे कि मानने को तैयार नही। सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि संदेह के बिनाह पर पूछताछ के लिए 6 जूनियर डॉक्टरों को थाने में लाया गया है जिन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जूनियर डॉक्टरों का भी पक्ष लिया जा रहा है जिसके बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

      See also  शेयर मार्केट:सेंसेक्स 433 पॉइंट की बढ़त के साथ 53161 पर बंद, निफ्टी 15830 के पार; IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त By manu Mishra

      यह हुआ था घटनाक्रम,

      16 जुलाई की दोपहर को नगर निगम मलेरिया उन्मूलन टीम के कर्मचारी मेडिकल कालेज के कैम्पस पर दवा छिड़काव कर रहे थे तभी जूनियर डॉक्टरों से दवा छिड़काव को लेकर कर्मचारियों का विवाद हो गया। विवाद में नगर निगम के 5 कर्मचारियों को गम्भीर चोट आई थी। जिनका ईलाज मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। वही घायल कर्मचारियों की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने 6 मेडिकल छात्रों को दोषी पाते हुए पूछताछ के लिए देर रात छात्रावास से पकड़कर थाने लाई जिसका की जूड़ा विरोध कर रहें थे।


      Facebook
      Twitter
      LinkedIn

      Related Posts

      Verified by MonsterInsights