Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

होमगार्ड सैनिक पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार By manu Mishra 17 जुलाई2022

 होमगार्ड सैनिक पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

By manu Mishra 17 जुलाई2022

होमगार्ड सैनिक पर प्राणघातक हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार By manu Mishra 17 जुलाई2022नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*  (1) विक्की उर्फ विकाश राणा पिता  त्रिलोक सिंह राणा उम्र 21 वर्ष निवासी  बृजमोहन नगर माडवा वस्ती रामपुर थाना गोरखपुर  पूर्व निवासी गढा फाटक लटकारी का पडाव थाना लार्डगंज    (2)प्रताप कुरील पिता राजेन्द्र कुरील उम्र 19 साल निवासी व्लाक नम्बर स्19/06 माडवा वस्ती थाना गोरखपुर  (3)बड्डू उर्फ निखिल उर्फ शरद पिता रामजी उर्फ गुड्डू वर्मन उम्र 19 साल पता  सब्जी मंडी पडाव लार्डगंज
 प्रतीकात्मक फोटो

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

(1) विक्की उर्फ विकाश राणा पिता  त्रिलोक सिंह राणा उम्र 21 वर्ष निवासी  बृजमोहन नगर माडवा वस्ती रामपुर थाना गोरखपुर  पूर्व निवासी गढा फाटक लटकारी का पडाव थाना लार्डगंज  

(2)प्रताप कुरील पिता राजेन्द्र कुरील उम्र 19 साल निवासी व्लाक नम्बर स्19/06 माडवा वस्ती थाना गोरखपुर

(3)बड्डू उर्फ निखिल उर्फ शरद पिता रामजी उर्फ गुड्डू वर्मन उम्र 19 साल पता  सब्जी मंडी पडाव लार्डगंज

(4)साहिल उर्फ वेलडन केशरवानी पिता राकेश केशरवानी उम्र 18 साल निवासी भुंजाई मोहल्ला शंकर घी भंडार थाना लार्डगंज (5)प्रांजल नामदेव पिता सुरेन्द्र नामदेव उम्र 20 साल निवासी गढा फाटक बडी महाकाली के पास थाना लार्डगंज  

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

        थाना लार्डगंज में  18-6-22 की रात मे चौकी यादव कालोनी मे पदस्थ होमगार्ड सैनिक सौरभ शुक्ला को उजारपुरवा गली नम्बर 3 नर्मदा मंदिर के सामने अज्ञात व्यक्तिों द्वारा चाकू मारकर घायल करने से उपचार हेतु सौरभ शुक्ला को लाईफ मेडिसिटी हास्पिटल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को सौरभ शुक्ला उम्र 44 वर्ष निवासी सुहागी अधारताल ने बताया कि वह यादव कालोनी चौकी में होमगार्ड सैनिक के पद पर पदस्थ है दिनांक 17-6-22 को उसकी रात्रि गश्त डियूटी चीता 422 में आरक्षक अनुराग के साथ लगी थी अपनी मोटर सायकल से वह आगा चौक तरफ से तथा आरक्षक अनुराग धोबीघाट तरफ से उजारपुरवा क्षेत्र में गश्त करने हेतु निकले थे जैसे ही गली नम्बर 3 नर्मदा मंदिर के सामने पहुॅचा  तभी  पीछे से एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति बाजू से आये और उसके साथ गाली गलौज करते हुये मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी हत्या करने की नियत से उस पर चाकू से हमला किया उसने अपना बचाव किया तो चाकू से पीठ में चोट आ गयी , यदि वह अपना बचाव नहीं करता तो चाकू उसके पेट में लग जाता। चाकू मारकर दोनों अज्ञात व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। उस समय वहां से 2-3 मोटर सायकिलें भी निकली थी फिर उसने अज्ञात व्यक्तियों का कुछ दूरी तक पीछा किया था अपने साथी अनुराग केा मोबाइल से जानकारी दी, जिसने उसे उपचार हेतु लाईफ मेडिसिटी हास्पिटल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमंाक 373/2022 धारा 294, 307, 332, 353, 186, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  क्या आपको पता हैआखिर क्यों श्री कृष्ण जी को राधा ने पिलाया था अपने पैरों का चरणामृत By pandit manu Mishra

                पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं  नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।

               गठित टीम को पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि विक्की उर्फ विकास राणा जो कि पूर्व में गढा फाटक लटकारी के पडाव में रहता था वर्तमान में बृजमोहन नगर माण्डवा बस्ती में रहता है ने मण्डवा बस्ती निवासी प्रताप कुरील मण्डी पडाव निवासी बड्डू उर्फ निखिल बर्मन , भुंजाई मोहल्ला शंकर घी भण्डार निवासी साहिल केशरवानी तथा गढा फाटक निवासी प्रांजल नामदेव के साथ मिलकर चाकू बाजी की घटना की है।  संदेहियों के घरों पर दबिश दी गयी जो घर से लगातार फरार चल रहे थें।

See also  अमिताभ बच्चन से नहीं देखे गए बूढ़े माता-पिता के आंसू, बोले- कष्ट होता है जब... श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर मूवी मसाला

               आज दिनॉक 16-7-2022 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि विक्की उर्फ विकास राणा मण्डवा बस्ती में फरारी काट रहा है कभी कभी आता जाता है साथ में 3-4 लडके भी रहते हेै, इस वक्त 3-4 लडकेंा के साथ घर पर माण्डवा बस्ती आया हुआ है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गयी, विक्की उर्फ विकास राणा के घर पर 5 लडके मिले जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम विक्की उर्फ विकास राणा, साहिल केशरवानी, प्रांजल नामदेव, बड्डू उर्फ निखिल उर्फ शरद बर्मन, प्रताप कुरील बताये सभी को अभिरक्षा मे लेते हुये थाना लाया गया, विक्की उर्फ विकास राणा ने पूछताछ पर बताया कि दिनॉक 18-6-2022 की रात लगभग 00-05 बजे वह प्रताप कुरील की काले रंग की प्लेटना क्रमंाक एमपी 20 एन.एन. 3845 से प्रताप कुरील एवं 17  वर्षिय दोस्त के साथ आगा चौक तरफ जा रहा था,  वह बीच में एवं 17 वर्षिय दोस्त पीछे बैठा था, दूसरी मोटर सायकिल सीडी डिलक्स में उसके साथी बड्डू उर्फ निखिल उर्फ शरद बर्मन की थी  जिसमें निखिल उर्फ शरद बर्मन, सहिल एवं प्रांजल बेैठे थे, मोटर सायकिल निखिल चला रहा था जैसे ही आगा चौक पहुचे तो एक खाखी वर्दी वाले ने बोला तुम लोग इतनी रात को 3-3 कहॉ घूम रहे हो, कहकर टोंक दिया तो मेरे पीछे बैठा 17 वर्षिय दोस्त बोला रूक जा थोडा इसको आगे जाने दे, चाकू मारकर बताते हैं, उसके  बाद जैसे ही खाखी वर्दी वाला आगे बढा तो हम सभी लोग गाडी मोडकर बातचीत करते हुये प्लान बनाये तथा प्रताप कुरील को दीक्षितपुरा में पैदल मिलने को कहा तथा वह अपने 17 वर्षिय दोस्त के साथ खाखी वर्दी वाले का पीछा अलग- अलग गाडियों से  करते हुये उसके 17 वर्षिय दोस्त ने खाखी वर्दी वाले के बाजू गाडी को सटाया तो उसने पास मे रखा चायना चाकू निकालकर वर्दी वाले के पीछे पीठ में जान से मारने की नीयत से घोंप दिया, तथा हम पॉचों लोग दोनों गाडियों को तेजी से चलाते हुये उजारपुरवा कलारी तरफ घुस गये, आगे रास्ता बंद होने से  लोट कर मुक्ति धाम से उखरी तिराहा होते हुये दमोहनाका से दीक्षितपुरा आये जहॉ प्रताप कुरील मिला जिसे साथ लेकर दीक्षितपुरा से पडाव की तरफ गये, वह तथा बड्डू , साहिल, प्रांजल पडाव में उतर गये, प्लेटीना से प्रताप एवं 17 वर्षिय दोस्त दोनों माण्डवा चले गये। आरोपियो की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, विकास के घर की छत से तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटीना एवं सीडी डीलक्स एमपी 20 एम.जी 2235 जप्त करते हुये पॉचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है छटवॉ आरोपी 17 वर्षिय किशोर वर्तमान में गोकलपुर राझी बालसुधार गृह में पूर्व से निरूद्ध है की विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।

See also  घर में बरकत लाता है यह पौधा


 *उल्लेखनीय भूमिका-* अज्ञात आरोपियों कें सम्बंध में पतासाजी कर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश गौतम, प्रधान आरक्षक विकास, विजय, रूपेश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights