जान लेवा फायरिंग जन्मदिन में दोस्त ने की फायरिंग,पेट में जा लगी गोली
जबलपुर में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होना एक युवक को महंगा पड़ गया। बर्थडे पार्टी में समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कि इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना रांझी थाना की रिछाई क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि समारोह में हर्ष फायरिंग अवैध कट्टे से की गई थी।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
आरोपी ने अपने जन्मदिन में किया फायरिंग,
रांझी थाना पुलिस के मुताबिक धन बहादुर कुशवाहा उर्फ सोनू अपना जन्मदिन मना रहा था जिसमें कि घायल रोहित दहिया सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे। समारोह के दौरान छोटू सोनू कुशवाहा ने अवैध कट्टे से एक के बाद एक दो फायरिंग की, पहली फायरिंग उसने हवा में तो दूसरी फायरिंग जमीन में कि जो की रोहित दहिया के पेट में जा लगी। घटना के बाद आनन-फानन में फायरिंग करने वाला सोनू कुशवाहा रोहित को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर मौके से फरार हो।
रांझी थाना पुलिस ने आरोपी सोनू कुशवाहा के खिलाफ धारा 308 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना हर्ष फायरिंग के समय हुई है जिस पर की अभी जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है






Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 4
Views This Month : 9
Total views : 62821



