Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

वैक्सीन की सात सौ डोज ही शेष, अब क्या होगाश्रम वीर भारत न्यूज़ कटनी से नीरज कुमार कि रिपोर्ट

 

वैक्सीन की सात सौ डोज ही शेष, आज 65 से घटकर 3 स्थानों पर टीकाकरण

कोविड-19 वैक्सीन डोज की उपलब्धता में सामने आई बड़ी बेपरवाही, टीका उत्सव के नाम से जारी आबंटन के बाद चार दिन तक नहीं हुई वैक्सीन की सप्लाई.
– शहर से लेकर गांव-गांव वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह ऐसा कि लॉकडाउन के बाद भी लक्ष्य का 98 प्रतिशत टीकाकरण.

कटनी. कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले और मौतों की संख्या में इजाफे के बाद लोगों को वैक्सीन से उम्मीद में अब स्टॉक का अड़ंगा सामने आ गया है। गुरूवार देररात जिलेभर में कोविड-19 वैक्सीन के सिर्फ 7 सौ डोज ही शेष रह गया। इसका असर टीकाकरण केंद्रों की संख्या पर भी पड़ा और गुरूवार को 65 केंद्रों में टीकाकरण के बाद शुक्रवार के लिए सिर्फ केंद्रों में टीकाकरण का निर्णय लिया गया है। बतादें कि यहां टीका उत्सव के नाम से 36 हजार वैक्सीन की आपूर्ति की गई थी, इसके बाद से लगातार चार दिनों तक टीका नहीं भेजा गया। गुरूवार रात में स्टॉक सीमित रह जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह भी बताने की स्थिति में नहीं है कि वैक्सीन के अगले स्टॉक में कितने मात्रा की कब आपूर्ति होगी।

See also  ट्विटर ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी चेतावनी

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए लोग लॉकडाउन के बाद भी केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इस असर कुल टीकाकरण में दिखा। गुरूवार को लक्ष्य का 98 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। इसमें 6 हजार 218 लाभार्थियों में 45 वर्ष से अधिक आयु के 4 हजार 247 को प्रथम डोज व 50 को द्वितीय डोज का टीका लगा। 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 1 हजार 674 लाभार्थियों को प्रथम डोज और 175 को द्वितीय डोज के साथ ही 31 फ्रंटलाईन वर्कर्स और 15 हेल्थकेयर वर्कर्स को द्वितीय और 22 फ्रंटलाईन व 4 हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रथम डोज का टीका लगा। 
इस बीच पुलिस कर्मियों को टीकाकरण के लिए पुलिस लाइन में कैंप लगाया गया। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि पुलिस कर्मियों व परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित कैंप में 80 लोगों का वेक्सीनेशन किया गया।

See also  क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा तथा सिहोरा पुलिस की कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त माँ बेटे सहित 6 आरोपी गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

आज इन स्थानों पर टीकाकरण
– अंजुमन स्कूल जिला अस्पताल के सामने.
– अर्बन पीएचसी लखेरा.
– अर्बन पीएससी प्रेमनगर.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights