Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

40 रुपए के लिए मारे लात-घूंसे, कपड़े उतारकर घसीटा:जबलपुर में युवक को पड़ोसियों ने पीटा, VIDEO भी बनाया By manu Mishra 22/7/2022

 40 रुपए के लिए मारे लात-घूंसे, कपड़े उतारकर घसीटा:जबलपुर में युवक को पड़ोसियों ने पीटा, VIDEO भी बनाया

By manu Mishra 22/7/2022

40 रुपए के लिए मारे लात-घूंसे, कपड़े उतारकर घजबलपुर में महज 40 रुपए के लिए कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े उतारकर सड़क पर भी घसीटा। इस दौरान एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना गुरुवार रात गढ़ा थाना क्षेत्र की है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दो नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित युवक के पड़ोसी हैंसीटा:जबलपुर में युवक को पड़ोसियों ने पीटा, VIDEO भी बनाया By manu Mishra 22/7/2022


जबलपुर में महज 40 रुपए के लिए कुछ लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े उतारकर सड़क पर भी घसीटा। इस दौरान एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना गुरुवार रात गढ़ा थाना क्षेत्र की है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दो नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित युवक के पड़ोसी हैं।

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

पीड़ित युवक के कपड़े उतारकर सड़क पर घसीटा।

See also  शिवराज चौहान 220 केवी सब स्टेशन का करेंगे आज उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक छोटू साहू ऑटो ड्राइवर है। नशे में धुत छोटू 10 रुपए लेकर गढ़ा थाने के सामने मौजूद दुकान पर पहुंचा। यहां 50 रुपए का कुछ सामान खरीदा। वह 10 रुपए देकर जाने को था। दुकानदार ने जब उससे पैसे मांगे, तो गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकान के पास खड़े काली कोरी समेत तीन लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दुकान पर मौजूद तीन लोगों ने उसे जमकर लात-घूंसे मारे। यही नहीं, उसे कपड़े उतारकर उसे सड़क पर भी घसीटा। तीसरे शख्स ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

See also  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी छिपे होने की आशंका

घर से बुलाकर की मारपीट

इधर, पीड़ित छोटू साहू का कहना है कि वह दुकान पर सामान लेने गया था। उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ विवाद किया। इसके बाद वह घर चला गया। बाद में आरोपियों ने उसे फोन कर घर से बुलाया। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। पुलिस ने काली कोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights