Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दुष्कर्मी को 7 वर्ष का कठोर कारावास:दुष्कर्मी ने पहले पीड़िता को अपने घर बुलाया फिर दरवाजा बंद कर की थी जबरदस्ती By manu Mishra 12July 2022

दुष्कर्मी को 7 वर्ष का कठोर कारावास:दुष्कर्मी ने पहले पीड़िता को अपने घर बुलाया फिर दरवाजा बंद कर की थी जबरदस्ती  

By manu Mishra 12July 2022
Jabalpur मझौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को विशेष न्यायधीश सैफी दाउदी की अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी मुकेश काछी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी

Jabalpur मझौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को विशेष न्यायधीश सैफी दाउदी की अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी मुकेश काछी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि 27 फरवरी 2020 को पीड़िता ने मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके घर के सामने रहने वाले मुकेश काछी ने उसे अपने घर में बुलाया। बुलाये जाने पर वह घर के अंदर गई तो मुकेश काछी ने अंदर से दरवाजा लगा लिया और वह कहने लगा कि वह उसको पसंद करता है। वह चिल्लाई तो उसका मुंह पकड़ लिया और उसके बाद जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। सुनवाई दौरान पेश किये गये गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने आरोपी को 7 साल की सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिलावर धुर्वे ने पक्ष रखा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=_k0ABVTY4x8?rel=0]
See also  थाना बेलखेडा अंतर्गत मोटर सायकिल चोरी के संदेह पर की थी मारपीट, मारपीट में आयी चोटों से 25 वर्षिय युवक की मृत्यु, दोनो आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights