Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 10 मोबाईल कीमती 1 लाख 17 हजार रूपये के जप्त

हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 10 मोबाईल कीमती 1 लाख 17 हजार रूपये के जप्त

हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही, शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 10 मोबाईल कीमती 1 लाख 17 हजार रूपये के जप्त
प्रतीकात्मक फोटो

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा शातिर मोबाईल चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 10 मोबाईल जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 30/8/22 को दौरान पेट्रोलिंग के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसकी उम्र 20 से 23 वर्ष होगी जो ग्रे रंग का फुल शर्ट एवं हरे रंग का पैंट पहने संदिग्ध हालत में खडा है। सूचना पर मोहरिया गली न 06 में दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का एक युवक खडा दिखा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम भूरा उर्फ जावेद पिता मो कयूब खान उम्र 23 वर्ष निवासी मोहरिया गली न 06 थाना हनुमानताल बताया, जो तलाशी लेने पर एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल रखे मिला के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया मोबाईल चोरी का होने के संदेह पर भूरा उर्फ जावेद को पूछताछ हेतु थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की तो उक्त मोबाईल चोरी का होना बताते हुये बताया कि उसने उक्त मोबाईल तथा और 9 मोबाईल को ट्रेन मे सफर के दौरान एवं मोहर्रम पर्व के दौरान अधारताल एव गोलपुर क्षेत्र से चोरी करना तथा शेष चुराये हुये 9 मोबाईल घर मे छिपाकर रखना बताया आरोपी से चुराया हुआ रियलमी मोबाईल एवं आरोपी की निशादेही पर घर पर छिपाकर रखे हुये ओप्पो कम्पनी के 3, सैमसंग के 2, रिययमी के 2, रेडमी नोट एवं वीवो के 1-1 मोबाईल कुल कीमत लगभग 1 लाख 17 हजार 360 रूपये के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी।
*उल्लेखनीय भूमिका-* शातिर मोबाईल चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये मोबाईल जप्त करने में प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, रामजी पाण्डे, अजय अबराल, आरक्षक ब्रजेश त्रिपाठी, गौरव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

See also  क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 2 सटोरिये गिरफ्तार, 1 की तलाश, नगदी 1 हजार 50 रूपये, 7 मोबाईल, लैपटाप, बिना नम्बर की एक्सिस जप्त



Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights