Breaking News

शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया एन.एस.ए. के तहत वारंट गिरफतार कर जेल भेज गया By manu Mishra 11, July 2022

 शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया  एन.एस.ए. के तहत वारंट गिरफतार कर जेल भेज गया 

By manu Mishra 11, July 2022

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया वारंट*    थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश हसीब हकला जिसके विरूद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में घर में घुसकर मारपीट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में


पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया वारंट*


थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश हसीब हकला जिसके विरूद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में घर में घुसकर मारपीट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में केन्द्रीय जेल जबलपुर में की गयी विधिवत गिरफ्तारी


                थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि हसीब उर्फ हकला  पिता शहीद उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर जल्लू होटल के पास थाना हनुमानताल  का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति  है   जिसके विरूद्ध थाना हनुमानताल में बलवा कर शासकीय कार्य मंे व्यवधान, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान विरूपण अधिनियम आदि  के 22 अपराध  पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  की गयी,  किंतु हसीब उर्फ हकला  आदतों मंे सुधार न लाकर वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

See also  सड़क दुर्घटना मे एमबीबीएस स्टूडेंट की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने अंधमूक बाईपास में मारी टक्कर, साथी छात्र घायल

                आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपु र श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला  के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला  जो की घर में घुसकर मारपीट, तोडफोड एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट मंें आज दिनॉक 11-7-2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  मध्य प्रदेश इतिहास में जबलपुर स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई सबसे बड़ी साढ़े पॉच करोड़ की नकबजनी की घटना का लगातार पर्यवेक्षण करते हुये आरोपियों को पकड़वाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर. आर. एस. परिहार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित 116 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को सराफा एसोशियेशन ने एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित कर किया सम्मानित*
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights