Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार

अग्निवीर भर्ती योजनान्तर्गत धोखाधड़ी करने वाले को आर्मी इंटैलिजेंटस ने पकड़ा थाना गोराबाजार में प्रकरण दर्ज, पूछताछ जारी

सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार

सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार
मुरलीधर खत्री गिरफ्तार प्रतीकात्मक फोटो

थाना ओमती मे दिनॉक 24-5-2022 को मुरलीधर खत्री के बेटे दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री एंव हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी के विरूद्ध पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 260/2022 धारा 384,386,389,120 बी भादवि के प्रकरण में आरोपी दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री, विक्की उर्फ हरीश मनानी, अंकित उर्फ छुट्टू पमनानी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
फरार आरोपी 1-दिलीप खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 30 वर्ष , 2-संजय खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 32 वर्ष, 3-विवेक खत्री पिता मुरलीधर खत्री उम्र 28 वर्ष, तीनों निवासी 634 नेपियर टाउन, 4-विक्की उर्फ हरीश मनानी पिता तुलसीदार मनानी उम्र 33 वर्ष निवासी 440 नेपियर टाउन, 5-अंकित उर्फ छुट्टू पमनानी पिता इदं्रकुमार पमनानी उम्र 27 वर्ष निवासी अनूप विहार तिलहरी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 4000-4000/- (चार-चार हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है।

See also  कोरोना ने 200 बार बदला रूप

जमानत का विरोध करने पर दिनांक 09.07.22 को प्रकरण के प्रार्थी मनिंदर सिंह कंधरी को कोर्ट के बाहर दिलीप खत्री के पिता मुरलीधर खत्री ने गाली गलौज कर केस वापस लेने की धमकी देते हुये जसलीन को जान से खत्म करने की धमकी दी थी, जिस पर थाना ओमती में अपराध क्र. 337/2022 धारा 195-ए, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मुरलीधर खत्री की सरगर्मी से तलाश की जारी रही थी। आरोपी के न मिलने पर मुरलीधर खत्री की गिरफ्तारी पर 5000/- (पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी।

See also  भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सवालों से घिर गई भाजपा

अपराध क्रमंाक 260/2022 धारा 384,386,389,120 बी भादवि के प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में तथ्य सामने आये कि मुरलीधर खत्री जो वर्ष 2004 से लगातार सट्टे के कारोबार मे लिप्त है के कहने पर मनिंदर सिंह कंधारी के लडके जसलीन कंधारी को सट्टा खिलवा कर, हारे हुए सट्टे की रकम पर अधिक ब्याज लगाकर, सट्टे में हारी हुई रकम एवं ब्याज के पैसे न दे पाने पर डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री कराया जाना पाये जाने पर मुरलीधर खत्री को गिरफ्तार किया जाकर आज दिनॉक 5-9-2022 को मान्नीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुरलीधर खत्री के विरूद्ध पूर्व से 6 अपराध पंजीबद्ध है।

See also  Mp news सागर आ रहा 1.32 करोड़ का गांजा पकड़ाया:ओडिशा से दो गाड़ियों में आ रहा था 883 किलो गांजा, NCB इंदौर टीम ने सीहोर में पकड़ा By manu Mishra July 30, 2022



Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights