Breaking News

जबलपुर का बेशर्म शिक्षक:शिक्षा के मंदिर स्कूल में बुलाकर छात्राओं से करता था अश्लील हरकतें, बच्चों ने जारी किया वीडियो By manu Mishra shramveerbharat

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जबलपुर का बेशर्म शिक्षक:शिक्षा के मंदिर स्कूल में बुलाकर छात्राओं से करता था अश्लील हरकतें, बच्चों ने जारी किया वीडियो

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 19 agust 22 

जबलपुर के पाटन विकासखंड के प्राथमिक स्कूल भमका में पदस्थ शिक्षक की करतूत का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है


जबलपुर के पाटन विकासखंड के प्राथमिक स्कूल भमका में पदस्थ शिक्षक की करतूत का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जहां एक शिक्षक कक्षा के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। जिसकी जानकारी छात्राओं ने अपने माता-पिता को दी। जब माता-पिता ने शिक्षक से इस विषय के बारे में जानने की कोशिश की। तो शिक्षक ने इस करतूत से किनारा कर लिया। वहीं स्कूल की छात्राओं ने फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया हैं।

See also  हनी ट्रेैप करने वाली महिला के विरुद्ध मान्नीय न्यायालय ने धारा 389, 504, 506, भादवि के तहत किया मामला पंजीबद्ध, धारा 389 भा.द.वि. में 10 वर्ष की सजा का प्रावधान By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 23,8 2022

छात्राओं ने महिला शिक्षक को बताई बात

शिक्षक की अश्लील हरकतों के बाद सारी बातें बच्चों ने महिला शिक्षक को बताई। साथ ही घर जाकर अपने माता-पिता से भी बताई। बच्चों के माता-पिता का कहना है की इस शर्मनाक घटना से बच्चे डर गए हैं जो अब स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने शिक्षक की इस निंदनीय करतूत के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

डीईओ ने कहा मामले की होगी जांच

वहीं डीईओ घनश्याम सोनी का कहना है मामले की जांच के लिए प्रतिवेदन दे दिया गया हैं। जांच होते ही कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा के मंदिर में हुए इस करतूत ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया हैं। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सिर्फ जांच की बात कर रहे हैं।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  ज़्यादा बिल की शिकायत पर बिजली विभाग का जवाब- बिल में छूट पाना है तो BJP को हटाओ...
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights