थाना कुण्डम अंतर्गत हमला कर 18 वर्षीय युवती की हत्या, अज्ञात आरोपी की तलाश

थाना प्रभारी कुण्डम श्री प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि आज दिनांक 10-9-22 की सुवह ग्राम संजारी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु होने की सूचना पर हमराह स्टाफ के पहुंचा जहॉ गुड्डी बाई उर्फ सावित्री बाई विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी संजारी पटैल मोहल्ला कुण्डम ने बताया कि दिंनाक 9-9-22 की रात लगभग 9 बजे उसकी बेटी कुमारी सुमन विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष घर के दूसरे कमरे में मोबाइल देख रही थी रात लगभग 11 बजे मोबाइल देखने के बाद बेटी सुमन अकेली उसी कमरे में सो गयी थी बाजू वाले कमरे में वह तथा उसके पति तितरा लाल विश्वकर्मा ओर छोटा बेटा शिवम विश्वकर्मा दरवाजा बंद कर सो गये थे । आज सुवह लगभग 6 बजे मोहल्ले की गायत्री बाई ने उसके घर आकर दरवाजा खटखटाई एवं बतायी कि तुम्हारी बेटी सुमन बाड़ी में लगे नीम के पेड़ के नीचे मृत पड़ी हुयी है वह एवं उसके पति ने जाकर देखा तो नीम के पेड़ के नीचे पर मक्के के पौधे लगे हैं वहां पर उसकी बेटी सुमन चित हालत में मृत अवस्था में पड़ी थी सुमन के दाहिने आंख के ऊपर माथे में मारपीट करने से आयी चोट के निशान है तथा दाहिने आंख के ऊपर गहरा घाव है जिससे खून निकल रहा है चेहरे में मुंह के पास, कान, गले में भी चोट के निशान हैं।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार एवं एफ.एस.एल. डॉक्टर नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल., फिंगर प्रिंट की टीम एवं डॉग स्क्वाड की उपस्थति में घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे , उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंडम के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।





Users Today : 6
Users This Month : 216
Total Users : 237074
Views Today : 7
Views This Month : 332
Total views : 59810



