Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

खुद को कुंआरा बताकर विधवा से रेप:ग्वालियर में मांग भरने का नाटक किया, बोला-बेटे को दूंगा पिता का नाम, 4 महीने बाद पता चली असलियत

खुद को कुंआरा बताकर विधवा से रेप:ग्वालियर में मांग भरने का नाटक किया, बोला-बेटे को दूंगा पिता का नाम, 4 महीने बाद पता चली असलियत




खुद को कुंआरा बताकर विधवा से रेप:ग्वालियर में मांग भरने का नाटक किया, बोला-बेटे को दूंगा पिता का नाम, 4 महीने बाद पता चली असलियत

खुद को कुंआरा बताकर विधवा से रेप:ग्वालियर में मांग भरने का नाटक किया, बोला-बेटे को दूंगा पिता का नाम, 4 महीने बाद पता चली असलियत
पीड़ित महिला एसपी ऑफिस में शिकायत करते हुए।

ग्वालियर में विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने कुंआरा बताकर महिला से दोस्ती की, फिर मंदिर में मांग भरकर ब्याह रचाने का नाटक किया। चार महीने तक साथ भी रहा। महिला ने सबके सामने शादी करने को कहा, तो मुकर गया। किसी को बताने पर महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। घटना गुढ़ा-गुढ़ी का नाका कंपू की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने की मांग लेकर महिला तीन दिन से एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही है।

See also  श्री महाकाल लोक के लोकार्पण में समस्त आमजन आमंत्रित है: मुख्यमंत्री चौहान

कंपू स्थित गुढ़ा-गुढ़ी नाका क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। गुरुवार को वह 5 साल के बेटे के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। उसने पुलिस को बताया… पति की मौत के बाद बेटे के साथ पिता के घर रह रही थी। 5 महीने पहले उसकी मुलाकात धर्मेंद्र किरार से हुई थी। वह मोहल्ले में आता-जाता रहता था। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई। धर्मेंद्र ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चार महीने पहले मंदिर लेकर गया और मांग भर दी। उसने कहा- जल्द ही सबके सामने शादी करके अपनाऊंगा। बच्चे को भी पिता का नाम दूंगा। इसके बाद दोनों चार महीने तक साथ रहे। इस दौरान कई बार उसने दुष्कर्म किया। सबके सामने शादी का कहने पर टालमटोल करता रहा। जब दबाव बनाया, तो मुकर गया। उसके साथ मारपीट भी की।

See also  शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी जिसके विरूद्ध 19 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया By manu Mishra 16 July 2022

महिला गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंची।

बच्चों को दी जान से मारने की धमकी
महिला ने बताया कि अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा है। वह पत्नी को लेकर बैतूल भाग गया है। पुलिस ने अब तक धर्मेंद्र को नहीं पकड़ा है। वह फोन कर धमकी भी दे रहा है। उसने धमकी दी है कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो, उसे और बच्चे को मार डालेगा। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने काे कहा है।

महिला तीन दिन से एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही है।

See also  केन्द्रीय मंत्री ने जिला पंचायत में स्थापित हुये 26 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट का किया उदघाटन

Ti को दिए आरोपी खिलाफ कार्रवाई के आदेश
एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की है। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने बताया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ 4 महीने तक शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर कंपू थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

,,👉लूट के गहनों से लुटेरों ने खोल ली ज्वेलरी शॉप:वैशाली में 40 किलो सोने-चांदी के साथ 14 आरोपी गिरफ्तार; समस्तीपुर में खोली थी दुकान

,👉दैनिक पंचांग शुभ पंचांग भारतीय पंचांग  15 – Sep – 2022  Jabalpur, India

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights