Breaking News

शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी जिसके विरूद्ध 19 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया By manu Mishra 16 July 2022

  शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी जिसके विरूद्ध 19 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया 

By manu Mishra 16 July 2022

प्रतिकात्मक फ़ोटो

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी के विरूद्ध किया जारी वारंट*

थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा आज शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी जिसके विरूद्ध 19 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध*

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

          थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि अफसर पादा अंसारी पिता मुन्ना अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी 1236 चारखम्बा छोटी मदार टेकरी हनुमानताल का एक शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध थाना हनुमानताल एवं थाना गोहलपुर में हत्या कर प्रयास, अवैध वसूली, बमबाजी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करना, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट, जुआ एक्ट आदि के 19 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक एवं जिला बदर की  कार्यवाही की गयी, किंतु अफसर पादा अंसारी  आदतों में सुधार न लाकर वर्ष 2012 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

See also  105 साल की महिला ने ने लगवाया कोरोना वैक्सीन वैक्सीन

           आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश अफसर पादा के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत  आज दिनंाक 15-7-2022 को वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश अफसर पादा अंसारी को जारी एन.एस.ए. के वारण्ट में विधिवत गिरफ्तार कर आज केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  आपकी हथेलियों में बना हो एम तो आप में हैं ये खासगुण श्रम वीर भारत न्यूज़/एस्ट्रोलोजी वास्तु टिप्स टुडे
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights