दो पक्षों में हुआ विवाद:जमकर चले लाठी और पत्थर, देखें ये ख़बर

जबलपुर के हनुमानताल थाना के सिंधी केंप में बीती रात दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ।
जबलपुर के हनुमानताल थाना के सिंधी केंप में बीती रात दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मामूली रूप से शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी और पत्थर चलने लगे। विवाद में दोनों ही तरफ के कई लोग घायल हुए जिनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुँची हनुमानताल थाना पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।
हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्ष शराब के नशे में धुत थे
हनुमानताल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्ष शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान इनके बीच गाली गलौज होते हुए मारपीट शुरू हो गई। दोनों ही पक्षों में जमकर चली लाठी और पत्थर से 9 लोग घायल हुए हैं सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक यह घटना सिंधी कैंप में हुई है।
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि सुजीत अहिरवार की शिकायत पर बिट्टू , करण ,रज्जन, बच्चा सहित 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं वही दूसरे पक्ष से भी शिकायत मिलने पर पुलिस ने 3 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं।





Users Today : 51
Users This Month : 331
Total Users : 237189
Views Today : 59
Views This Month : 460
Total views : 59938



