Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटलअग्निकांड हादसे मे फरार आरोपी डाक्टरों ने किया सरेंडर:डाक्टर निशिन्त गुप्ता-डाक्टर सुरेश पटेल ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड मे भेजा

न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटलअग्निकांड हादसे मे फरार आरोपी डाक्टरों ने किया सरेंडर:डाक्टर निशिन्त गुप्ता-डाक्टर सुरेश पटेल ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड मे भेजा

न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटलअग्निकांड हादसे मे फरार आरोपी डाक्टरों ने किया सरेंडर:डाक्टर निशिन्त गुप्ता-डाक्टर सुरेश पटेल ने किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड मे भेजा

 

जबलपुर के दमोह नाका स्थित न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड हादसे के फरार चल रहें डाक्टरों ने आखिरकार आज जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 1 अगस्त को हुई घटना के बाद से ही डाक्टर निशिन्त गुप्ता और डाक्टर सुरेश पटेल फरार चल रहें थे, जबलपुर एस.पी ने फरार डाक्टरो पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था तो वही हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

See also  एमपी न्यूज़ शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार, चुराये हुये 4 दुपहिया वाहन जप्त

जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल में 1 अगस्त को हुए अग्निकांड हादसे में 8 लोंगों की जाने गई थी वही कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने अग्निकांड हादसे में दो डाक्टर संजय पटेल और सन्तोष सोनी सहित दो मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, पर घटना के बाद से ही डाक्टर निशिन्त गुप्ता और डाक्टर सुरेश पटेल फरार हो गए थे। फरार चल रहें डाक्टरों पर जबलपुर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था साथ ही इनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी की जा रही थी।

फरार डाक्टर निशिन्त गुप्ता और संजय पटेल ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे कि कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा था कि अग्निकांड हादसा होना प्रबंधन की लापरवाही उजागर करता हैं, घटना की अभी जाँच चल रही हैं लिहाजा आरोपियों को अग्रिम जमानत देना सही नही हैं। जबलपुर कमिश्नर की जाँच रिपोर्ट में पाया गया हैं कि अस्पताल में भारी अनियमितता थी।

See also  थाना बरेला अंतर्गत पसरिचा होटल में पार्टी के दौरान गाने को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला फरार चौथा आरोपी भी गिरफ्तार तीन आरोपियों की 24 घंटे के अंदर की गयी थी गिरफ्तारी आदेश का उल्लंघन करने वाले होटल संचालक के विरूद्ध भी किया गया था प्रकरण दर्ज* श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर मध्य प्रदेश क्राइमटुडे

न्यू लाइफ मल्टी सिटी हॉस्पिटल में 1 अगस्त को हुए अग्निकांड हादसे में फरार चल रहें डाक्टर निशिन्त गुप्ता और डाक्टर सुरेश पटेल ने आज जिला कोर्ट में अपने आपको सरेंडर कर दिया जिसके बाद विजय नगर थाना पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी करते हुए उन्हें हाईकोर्ट में पेश किया। दोनों ही डाक्टरों से पूछताछ के लिए उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया हैं।

must read 👉 लॉक कार में मिला डिप्टी मैनेजर का शव:जबलपुर में



Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights