Breaking News

पंजाब के CM भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा:पैसेंजर्स ने कहा- नशे में धुत थे भगवंत मान, उनकी वजह से 4 घंटे लेट हुए

पंजाब के CM भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा:पैसेंजर्स ने कहा- नशे में धुत थे भगवंत मान, उनकी वजह से 4 घंटे लेट हुए




पंजाब के CM भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा:पैसेंजर्स ने कहा- नशे में धुत थे भगवंत मान, उनकी वजह से 4 घंटे लेट हुए

पंजाब के CM भगवंत मान को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा:पैसेंजर्स ने कहा- नशे में धुत थे भगवंत मान, उनकी वजह से 4 घंटे लेट हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर मान और केजरीवाल को इस पर सफाई देने को कहा है। उनका कहना है कि इन रिपोर्ट्स ने पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है।

क्या है पूरा मामला
भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया। वे नशे में थे, इसलिए एयरलाइन ने ऐसा फैसला लिया।
लुफ्थांसा वेबसाइट के मुताबिक, यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। यह दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करता, लेकिन इस हंगामे के बाद विमान 4 घंटे की देरी से शाम 5.52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4.30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

बर्लिन में 15 सितंबर को जर्मन एग्रीबिजनेस अलायंस और इसकी सदस्य कंपनियों के अधिकारियों के साथ CM मान ने कृषि व्यवसाय पर चर्चा की।
बर्लिन में 15 सितंबर को जर्मन एग्रीबिजनेस अलायंस और इसकी सदस्य कंपनियों के अधिकारियों के साथ CM मान ने कृषि व्यवसाय पर चर्चा की।

See also  सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट:ऑपरेशन से पहले बेटी ने फोटो शेयर की, बिहार में दुआओं का दौर

यात्रियों ने कहा- वे नशे में थे
विमान के बाकी यात्रियों के अनुसार CM मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा का हवाला देते हुए मान को नीचे उतार दिया गया। उनके स्टाफ ने कोशिश की कि उन्हें न उतारा जाए, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। एक अन्य यात्री का कहना है कि इस पूरे वाकये के चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हुई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सीएम भगवंत मान की आलोचना हो रही है।

AAP ने कहा- ये खबर झूठी है, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी
AAP के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने बताया था कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी वजह से 17 तारीख की बजाय वे 18 तारीख को दिल्ली रवाना हुए। उधर, AAP ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था।

See also  सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिले को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त स्पीड रडार गन, इंफ्रारेड, जी.पी.एस. और स्पीड कैप्चरिंग कैमरे आदि आधुनिक उपकरण सेे लैस इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

सुखबीर बादल बोले- मान और केजरीवाल इस मुद्दे पर सफाई दें
सुखबीर सिंह बादल ने कहा- इस विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है, वह परेशान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।

 

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। CM भगवंत मान और दिल्ली CM केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।

दिल्ली कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
दिल्ली कांग्रेस ने भी भगवंत मान को अधिक नशे में होने की वजह से फ्लाइट से उतारे जाने को शर्मनाक घटना बताया। दिल्ली कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस घटना से जुड़ी न्यूज क्लिपिंग शेयर करते हुए लिखा गया कि यह बड़े शर्म की बात है।

See also  राहत पैकेजः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 11 नए कदमों का एलान

 

11 सितंबर को जर्मनी गए थे मान
मान 11 सितंबर को जर्मनी गए थे। जर्मनी में उन्होंने म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन का दौरा किया और पंजाब में निवेश की मांग की। वह दुनिया के प्रमुख व्यापार मेले, ड्रिंकटेक 2022 में भी शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

शराब के कारण सुर्खियों में रहे मान…

साल 2019 में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक रैली में कहा था कि उन्होंने अब शराब छोड़ दी है और वे अपनी मां की सलाह पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मेरे कई पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर मुझे बदनाम किया जाता था। मेरे राजनीतिक विरोधी आरोप लगाते हैं कि मान दिन-रात शराब के नशे में रहता था। इस लिए मैं नए साल पर इसे छोड़ रहा हूं। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

कार सवार ने बंदर को मारी टक्कर:जबलपुर में आधे घंटे तड़पता रहा बंदर, इर्द-गिर्द मदद के किए घूमती रही बंदर की मां, सड़क में लगा जाम

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights