Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

TI को पिता तुल्य माना, उसी पर रेप केस:MP के TI और लेडी कॉन्स्टेबल की लव स्टोरी में FIR; बोली-मांग में सिंदूर भरकर चुप कराया By manu Mishra 4अगस्त 2022

 TI को पिता तुल्य माना, उसी पर रेप केस:MP के TI और लेडी कॉन्स्टेबल की लव स्टोरी में FIR; बोली-मांग में सिंदूर भरकर चुप कराया

By manu Mishra 4अगस्त 2022

TI को पिता तुल्य माना, उसी पर रेप केस:MP के TI और लेडी कॉन्स्टेबल की लव स्टोरी में FIR; बोली-मांग में सिंदूर भरकर चुप कराया By manu Mishra 4अगस्त 2022


यह कथित लव स्टोरी है मध्यप्रदेश के 48 साल के TI और 25 साल की लेडी कॉन्स्टेबल की। 6 महीने पहले जब दोनों के इश्क की बात सामने आई तो लेडी कॉन्स्टेबल ने TI को पिता तुल्य बताया था। शपथ पत्र देकर माफी मांगी थी। लेडी कॉन्स्टेबल ने गुरुवार को जबलपुर में रेप का केस दर्ज करा दिया।

 पढ़िए एफआईआर की  कॉपी।

‘मैं वर्तमान में गोरखपुर थाने में पदस्थ हूं। 24 जुलाई 2018 में मेरी पहचान टीआई संदीप अयाची से हुई। इसी बीच संदीप का ट्रांसफर पनागर थाने में हुआ। नवरात्रि के दौरान मेरी ड्यूटी लगाई गई। टीआई ने सोनिया पैलेस ले जाकर शादी का झांसा देकर मेरे साथ रेप किया। उसके बाद लगातार संबंध बनाते रहे। मैं जब भी शादी का बोलती, तो टाल देते। इसके बाद संदीप मुझे पचमढ़ी और पेंच भी घुमाने ले गया। मेरा उनके साथ शादी को लेकर काफी समय तक विवाद होता रहा। मामला बढ़ा तो मेरी मांग में सिंदूर डालकर चुप करा दिया। मैंने शिकायत की, तो शादी का कहते हुए सुसाइड का दबाव बनाकर मेरा कथन बदलवा दिया। इसके बाद मुझे प्रयागराज लेकर गए। यहां मेरे साथ शादी की, गले में माला डाली। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण किया। अब जान से मारने की धमकी दी, इसलिए थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।’

See also  बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित:2 साल से पिता ही करता रहा अपनी नाबालिग बेटी का दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


आरोपी टीआई फिलहाल कटनी के पुलिस लाइन में अटैच है। एएसपी गोपाल खांडेल के मुताबिक मामले में जो भी कानून संगत कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संदीप अयाची को पूछताछ के लिए जबलपुर लाया जाएगा। 48 साल के टीआई के दो बच्चे हैं। बेटी 16 साल की है।

जानिए शुरू से लेकर अब तक कि

 कहानी

2018 में टीआई संदीप आयाची जबलपुर के पनागर थाने में पदस्थ थे। लेडी कॉन्स्टेबल गोरखपुर थाने में थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई की लव स्टोरी 6 महीने पहले सामने आई। जब टीआई संदीप की पत्नी ने लेडी कॉन्स्टेबल की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। टीआई की पत्नी ने आरोप लगाया था कि कॉन्स्टेबल मेरे पति को ब्लैकमेल कर रही है। मांग पूरी नहीं होने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। इसके बाद लेडी कॉन्स्टेबल ने एसपी बहुगुणा को रोते हुए आपबीती सुनाई थी। कहा था कि टीआई अयाची ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पत्नी जैसे संबंध बनाए। अब वे शादी से मना कर रहे हैं। मेरी उनसे शादी नहीं हुई तो जान दे दूंगी। एसपी से कहा था कि टीआई संदीप अयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो सुसाइड कर लूंगी। इसके बाद हंगामा मच गया। लेडी कॉन्स्टेबल और टीआई के बीच कोतवाली थाने में देर तक बातचीत का दौर चलता रहा। कॉन्स्टेबल इस बात पर अड़ी रहीं कि शादी से कम उसे कुछ भी मंजूर नहीं है।

See also  राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X 

TI संदीप अयाची को बताया था पिता तुल्य

लेडी कॉन्स्टेबल ने रोते हुए आपबीती सुनाई थी। इसके बाद एसपी ने टीआई संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया। खूब हंगामा हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद लेडी कॉन्स्टेबल ने यू टर्न ले लिया। लेडी कॉन्स्टेबल ने आरोपों से इनकार कर दिया। उसने शपथ पत्र देकर टीआई को पिता तुल्य बताया। शपथ पत्र में लिखा- संदीप अयाची मेरे पिता तुल्य हैं। उनसे भावनात्मक लगाव है। उनकी तबीयत खराब थी। उनके परिवार में झगड़े हुए थे। 19 जनवरी को टीआई साहब को माइनर अटैक आने की जानकारी लगी। शुभचिंतक के नाते मिलने गई। वे नहीं मिले तो बहुत चिंता हुई। इस कारण गैलेक्सी हॉस्पिटल से सीधे उनके घर पहुंच गई थी। वहां मेरी गाड़ी खराब हो गई थी। वहीं छोड़कर पैदल निकल गई। मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण एसपी को फोन लगा दिया। सोच-विचार की क्षमता खत्म हो गई थी। उस समय टीआई के परिवार वालों ने नहीं मिलने दिया। भावनाओं में आकर एसपी जबलपुर को फोन कर उलटा-सीधा बताया।

See also  कोर्ट में चल रहे केस मे बयान बदलकर राजीनामा करने हेतु धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के विरूद्ध एक और प्रकरण दर्ज

अयाची साहब ने मेरे घर के सदस्य और बड़े होने के नाते हमेशा मेरा साथ दिया। मुझे उन पर गर्व है। उनकी कार्यप्रणाली सहयोगात्मक, सुरक्षाभाव, सहजता, चरित्रवान अधिकारी के रूप में है। मैं उनका सम्मान करती हूं। वह पिता तुल्य हैं। वह उसके लिए हमेशा आदर्श अधिकारी के तौर पर रहे हैं। बिना किसी शिकायत के लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे मैं बहुत दुखी हूं। कटनी एएसपी को सौंपा गया नोटरी शपथ पत्र 22 जनवरी को लिखा गया। दिलचस्प ये है कि ये नोटरी सागर में राजेश कुमार मिश्रा ने नोटराइज्ड किया है। महिला आरक्षक नरसिंहपुर गाडरवारा की रहने वाली है। नौकरी जबलपुर में करती है। शपथ देने कटनी पहुंची थी, तो सागर कहां से पहुंच गई। चर्चा है कि ये नोटरी किसी और ने तैयार कराकर उसे दिया है।

अयाची का विवादों का रहा है नाता

संदीप अयाची का पूर्व में भी विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व नरसिंहपुर में उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हाे चुका है। रीवा में मूर्ति चोरी का मामला दर्ज हाे चुका है। जबलपुर के पनागर में पदस्थापना के समय लोकायुक्त में सह आटीरोपी बनते हुए बचे थे।


Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights