वुशु कोच मनोज गुप्ता गिरफ्तार:पत्नी की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का है आरोप

मध्यप्रदेश वुशू संघ के पदाधिकारी और वुशू के जाने माने कोच मनोज गुप्ता पर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार किया है। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना पुलिस ने वुशू कोच मनोज गुप्ता को उनकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। मनोज गुप्ता का खेल जगत में बड़ा नाम है, उनके सिखाए गए कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के हैं।
बताया जा रहा है कि मनोज गुप्ता के खिलाफ उन्हीं की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और प्रताड़ना की शिकायत की थी। मनोज गुप्ता की पत्नी की तरफ से संजीवनी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात वुशु कोच मनोज गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर के एडीशनल एसपी संजय अग्रवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। एडीशनल एसपी के मुताबिक मामले की जांच जारी है।
बुशु कोच मनोज गुप्ता ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश के कई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है। मनोज गुप्ता के ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी हैं, जिन्हें कि वह ट्रेनिंग देकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर ले गए हैं। कोच मनोज गुप्ता स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
स्वयं के आटो से रैकी कर सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार





Users Today : 51
Users This Month : 331
Total Users : 237189
Views Today : 59
Views This Month : 460
Total views : 59938



